ब्रेकिंग
Bihar News : भागलपुर में विक्रमशिला सेतु पर 30 सितंबर की रात से थमेगा ट्रैफिक, 80 सदस्यीय BRO टीम आज पहुंचेगी; 1 अक्टूबर से हटेंगे चारों बेली ब्रिज✦Bihar weather: उत्तर बिहार में 40 घंटे की बारिश के बाद राहत के संकेत, शुक्रवार दोपहर बाद बदलेगा मौसम✦Bihar News : CM सम्राट चौधरी के पोस्ट पर तेजस्वी का अटैक, POCSO एक्ट का जिक्र होते ही डिलीट हुआ पोस्ट?✦Bihar News : पटना, किऊल, गया जाने वाले यात्री ध्यान दें! रेलवे ने 25 सितंबर को रद्द कीं 23 ट्रेनें, 25 का बदला रूट; कई गाड़ियां शॉर्ट टर्मिनेट और शॉर्ट ओरिजिनेट✦Bihar News: 'करेंगे दबंगई, क्या कर लेगी वर्दी!' नंदन के खौफ से सहमी थीं जमुई की बेटियां, गिरफ्तारी के बाद खुल रहे राज✦Bihar News : भागलपुर में विक्रमशिला सेतु पर 30 सितंबर की रात से थमेगा ट्रैफिक, 80 सदस्यीय BRO टीम आज पहुंचेगी; 1 अक्टूबर से हटेंगे चारों बेली ब्रिज✦Bihar weather: उत्तर बिहार में 40 घंटे की बारिश के बाद राहत के संकेत, शुक्रवार दोपहर बाद बदलेगा मौसम✦Bihar News : CM सम्राट चौधरी के पोस्ट पर तेजस्वी का अटैक, POCSO एक्ट का जिक्र होते ही डिलीट हुआ पोस्ट?✦Bihar News : पटना, किऊल, गया जाने वाले यात्री ध्यान दें! रेलवे ने 25 सितंबर को रद्द कीं 23 ट्रेनें, 25 का बदला रूट; कई गाड़ियां शॉर्ट टर्मिनेट और शॉर्ट ओरिजिनेट✦Bihar News: 'करेंगे दबंगई, क्या कर लेगी वर्दी!' नंदन के खौफ से सहमी थीं जमुई की बेटियां, गिरफ्तारी के बाद खुल रहे राज

बिहार: जेल में कैदी की संदिग्ध मौत, परिजन बोले- पिटाई से गई जान

KHAGARIA: बिहार के खगड़िया जिले के कारा में कैदी की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई. बताया जाता है कि मंडल कारा में कैदी की तबीयत बिगड़ने के बाद जेल प्रशासन ने कैदी को इलाज के लिए हॉस्पिटल में एडमिट

बिहार: जेल में कैदी की संदिग्ध मौत, परिजन बोले-  पिटाई से गई जान
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

KHAGARIA: बिहार के खगड़िया जिले के कारा में कैदी की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई. बताया जाता है कि मंडल कारा में कैदी की तबीयत बिगड़ने के बाद जेल प्रशासन ने कैदी को इलाज के लिए हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया. वहां इलाज के क्रम में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर हॉस्पिटल भेज दिया गया है. 


बता दें इससे पहले भी मंडल कारा में दो कैदियों की मौत हो चुकी है. वही मृतक की पहचान महेशखूंट थाना क्षेत्र के गोविंदपुर निवासी योगेन्द्र मंडल के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार मद्य निषेथ विभाग की ओर से योगेन्द्र मंडल को महेशखूंट में अपने सब्जी दुकान से गिरफ्तार किया गया था. जिसके बाद जेल में ही देर रात अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मंडल कारा के हॉस्पिटल में लाया गया. जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए हॉस्पिटल भेज दिया. इसकी जानकारी मिलने के बाद परिवार के लोग पहुंचे.


मृतक के परिजनों के मुताबिक यह बताया जा रहा है कि कैदी को बहुत पीटा गया है. उसके मूंह से खून निकल रहा था. शरीर पर भी काफी चोट के निशान थे. जब हमलोग उसका वीडियो बनाकर रखने लगे. तब पुलिस वालों ने वहां से हम सभी लोगों को डांटकर भगा दिया. पुलिस वालों ने बोला कि यहां से निकल जाओ, तुम यहां आकर नेता बनेगा सही कर देंगे. वहीं सदर अस्पताल के बाहर परिजनों ने जेल प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की हैे.

टैग्स