ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

Bihar Crime News: लव मैरिज के 7 महीने बाद युवक ने ट्रेन से कट कर दी जान, पत्नी ने भी खाया जहर; सीमा विवाद में उलझी रही पुलिस

Bihar Crime News: बिहार के जमुई में प्रेम विवाह के सात महीने बाद युवक ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। पति की मौत की खबर सुनकर पत्नी ने भी ज़हर खा लिया।

Bihar Crime News
© reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के जमुई से दिल को दहला देनी वाली वारदात सामने आई है, जहां एक प्रेमी ने ट्रेन के सामने कूदकर अपनी जान दे दी। पति की मौत की खबर मिलते ही पत्नी ने भी जहर खाकर जान देने की कोशिश की है। घटना के बाद पुलिस रेल और जिले की सीमा विवाद में उलझी रही, जिससे पोस्टमार्टम में 10 घंटे की देरी हुई।


दरअसल, मामला सोमवार का है, जब प्रेमी प्रभात दास पत्नी से विवाद होने पर ट्रेन के सामने कूदकर अपनी जान दे दी। जिसके बाद प्रेमिका ने भी जहर खा लिया था। घटना के बाद मौके पर पहुंची रेल पुलिस और जमुई पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही। जिसके कारण शव का पोस्टमार्टम मौत के 10 घंटे बाद हुआ। फिर रेल एसपी और जमुई पुलिस कप्तान के हस्तक्षेप के बाद मृतक युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा जा सका। 


परिजनों ने बताया कि बीते साल 8 दिसंबर को दोनों प्रेमी ने एक मंदिर से शादी रचाई थी। मृतक की पत्नी 3 महीना की गर्भवती है। निभा ने बताया कि हमदोनों ने अपनी मर्जी से प्रेम विवाह किया था। घटना के दिन प्रेमी प्रभात ने अपनी पत्नी को कहा कि वह मटिया बाजार जा रहा है, बैंक से पैसा निकालने। जिसके बाद लगभग 11 बजे के बाद प्रभात का मोबाइल बंद आने लगा। जिसके बाद उनका कुछ अता पता नहीं चल पाया। कुछ घंटे बाद उनके मौत की सूचना मिली। 


इधर, घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के मोबाइल को बरामद कर उसकी पहचान सुनिश्चित कर परिवारवालों को घटना की सूचना दी। मृतक का शव लगभग 10 घंटे तक रेल पटरी के किनारे ही पड़ा रहा और रेल पुलिस और जमुई पुलिस सीमा विवाद में ही उलझी रही। जब तेज धूप के कारण शव से बदबू फैलने लगी तब आनन फानन में शव को पोस्टमार्टम के लिए देर रात करीब 8 बजे जमुई सदर अस्पताल भेजा गया। 

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता