ब्रेकिंग
अनंत सिंह की बेटी की शादी में जुटेंगे बड़े सितारे! 10 बीघे में पंडाल, थार-बाइक और स्कूटी जीतने का मौका✦नदियों की गाद से बिहार में बनेंगी सड़कें, सीएम सम्राट चौधरी और नितिन गडकरी की मौजूदगी में MoU✦1st Bihar की खबर का बड़ा असर..नगर निगम कमिश्नर प्रभात झा सस्पेंड, टेंडर में किया था बड़ा घोटाला, नगर विकास विभाग ने खेल का किया खुलासा ✦भगवान कृष्ण पर टिप्पणी से भड़के पप्पू यादव, धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ FIR कराने थाने पहुंचे✦अनंत सिंह की विधायकी खत्म कराने की जल्दबाजी, सजा के बावजूद राजू सिंह पर कार्रवाई क्यों नहीं? पप्पू यादव ने उठाए सवाल✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में जुटेंगे बड़े सितारे! 10 बीघे में पंडाल, थार-बाइक और स्कूटी जीतने का मौका✦नदियों की गाद से बिहार में बनेंगी सड़कें, सीएम सम्राट चौधरी और नितिन गडकरी की मौजूदगी में MoU✦1st Bihar की खबर का बड़ा असर..नगर निगम कमिश्नर प्रभात झा सस्पेंड, टेंडर में किया था बड़ा घोटाला, नगर विकास विभाग ने खेल का किया खुलासा ✦भगवान कृष्ण पर टिप्पणी से भड़के पप्पू यादव, धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ FIR कराने थाने पहुंचे✦अनंत सिंह की विधायकी खत्म कराने की जल्दबाजी, सजा के बावजूद राजू सिंह पर कार्रवाई क्यों नहीं? पप्पू यादव ने उठाए सवाल

बिहार: जमीन के टुकड़े के लिए हत्यारा बन गया छोटा भाई, पीट-पीटकर ले ली बड़े भाई की जान

BEGUSARAI: बेगूसराय में जमीन विवाद को लेकर छोटे भाई ने अपने बड़े भाई की पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी। इतना ही नहीं पिता को बचाने आए दो बेटों को भी मारपीट कर घायल कर दिया। घटना स

बिहार: जमीन के टुकड़े के लिए हत्यारा बन गया छोटा भाई, पीट-पीटकर ले ली बड़े भाई की जान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय में जमीन विवाद को लेकर छोटे भाई ने अपने बड़े भाई की पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी। इतना ही नहीं पिता को बचाने आए दो बेटों को भी मारपीट कर घायल कर दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और सभी का रो रोकर बुरा हाल है। घटना नीमा चांदपुरा थाना क्षेत्र के कुसमहौत रामानंद नगर गांव की है।


दरअसल, रामानंद नगर गांव निवासी शिक्षक जयराम महतो का अपने छोटे भाई हरेराम महतो के साथ जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। आरोप है कि इसी विवाद को लेकर आज शिक्षक जयराम को उसके छोटे भाई हरेराम महतो और उसके परिजनों ने घर पहुंचकर लाठी-डंडे से पिटाई कर दी और बचाने आए उनके दो बेटों को भी मारपीट कर घायल कर दिया। गंभीर रूप से घायल शिक्षक को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


घटना की जानकारी मिलते ही नीमा चांदपुरा थाना पुलिस ने सदर अस्पताल पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल की है। परिजनों का आरोप है कि जमीन को लेकर पहले से विवाद चल रहा था उस जमीन को लेकर मुकदमा भी चल रहा है। इस बीच आज छोटे भाई ने अपने बड़े भाई की पीट-पीटकर हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता