ब्रेकिंग
बिहार में 400 से अधिक PG, लॉज और हॉस्टल बिना रजिस्ट्रेशन के संचालित, जिलाधिकारियों को सख्त कार्रवाई के निर्देशBSAP महिला बटालियन में हादसा, सरकारी गाड़ी धोते समय करंट लगने से चालक हवलदार की मौतबिहार के इस जिले की 17 सड़कों की बदलेगी तस्वीर, 108 करोड़ से होगा काम; जानें इनमें कौन-कौन सी सड़कें शामिल मदरसे में 9 साल की छात्रा की संदिग्ध मौत से सनसनी, गले पर मिले गंभीर निशान; 3 अन्य छात्राओं की हालत नाजुकInstagram पर शुरू हुई दोस्ती, प्यार का झांसा देकर बुलाया... फिर युवक का अपहरण, मांगी 27 लाख की रंगदारीबिहार में 400 से अधिक PG, लॉज और हॉस्टल बिना रजिस्ट्रेशन के संचालित, जिलाधिकारियों को सख्त कार्रवाई के निर्देशBSAP महिला बटालियन में हादसा, सरकारी गाड़ी धोते समय करंट लगने से चालक हवलदार की मौतबिहार के इस जिले की 17 सड़कों की बदलेगी तस्वीर, 108 करोड़ से होगा काम; जानें इनमें कौन-कौन सी सड़कें शामिल मदरसे में 9 साल की छात्रा की संदिग्ध मौत से सनसनी, गले पर मिले गंभीर निशान; 3 अन्य छात्राओं की हालत नाजुकInstagram पर शुरू हुई दोस्ती, प्यार का झांसा देकर बुलाया... फिर युवक का अपहरण, मांगी 27 लाख की रंगदारी

बिहार : जमीन का विवाद सुलझाने पहुंची थी पुलिस टीम, ग्रामीणों ने बोल दिया हमला, दो पुलिसकर्मी घायल

JEHANABAD : खबर जहानाबाद से है, जहां जमीनी विवाद सुलझाने पहुंची पुलिस टीम को ग्रामीणों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। इस दौरान आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर हमला बोल दिया। ग्रा

बिहार : जमीन का विवाद सुलझाने पहुंची थी पुलिस टीम, ग्रामीणों ने बोल दिया हमला, दो पुलिसकर्मी घायल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

JEHANABAD : खबर जहानाबाद से है, जहां जमीनी विवाद सुलझाने पहुंची पुलिस टीम को ग्रामीणों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। इस दौरान आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर हमला बोल दिया। ग्रामीणों के हमले में दो पुलिसकर्मी घायल हो गये। मामले में पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है।


बताया जा रहा है कि नगर थाना क्षेत्र के शहीद भगत सिंह नगर में दो पक्षों के बीच लंबे समय से जमीन का विवाद चल रहा था। जिसको लेकर दोनों पक्षों के बीच अक्सर मारपीट की घटनाएं होती रहती थी। इसी विवाद को सुलझाने के लिए मंगलवार की दोपहर दारोगा बलवीर सिंह दल बल के साथ भगत सिंह नगर पहुंचे थे। इसी दौरान ग्रामीणों ने हमला बोल दिया।


ग्रामीणों के अचानक हमला करने से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। ग्रामीणों के हमले में पुलिस के दो जवान घायल हो गए। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हमला करनेवाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसे थाने ले आई। गिरफ्तार आरोपी को पुलिस जेल भेजने की तैयारी में जुट गई है।

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Ajit Kumar

FirstBihar संवाददाता