ब्रेकिंग
मुंगेर के शास्त्री चौक पर कचरे के ढेर में लगी भीषण आग, पटाखे की चिंगारी से मची अफरा-तफरी; टला बड़ा हादसा✦मधुबनी के घूसखोर कार्यपालक अभियंता के ठिकानों पर निगरानी की छापेमारी, 6.11 लाख कैश और बैंक खातों में मिले 52.92 लाख रुपये✦बिहार प्रशासनिक सेवा के 15 अधिकारियों का तबादला, सरकार ने जारी किया आदेश...✦बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बागेश्वर धाम वाले बाबा धीरेन्द्र शास्त्री से की मुलाकात, बिहार की सुख-समृद्धि का मांगा आशीर्वाद✦बिहार में दो IAS अधिकारियों का तबादला, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी की अधिसूचना✦मुंगेर के शास्त्री चौक पर कचरे के ढेर में लगी भीषण आग, पटाखे की चिंगारी से मची अफरा-तफरी; टला बड़ा हादसा✦मधुबनी के घूसखोर कार्यपालक अभियंता के ठिकानों पर निगरानी की छापेमारी, 6.11 लाख कैश और बैंक खातों में मिले 52.92 लाख रुपये✦बिहार प्रशासनिक सेवा के 15 अधिकारियों का तबादला, सरकार ने जारी किया आदेश...✦बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बागेश्वर धाम वाले बाबा धीरेन्द्र शास्त्री से की मुलाकात, बिहार की सुख-समृद्धि का मांगा आशीर्वाद✦बिहार में दो IAS अधिकारियों का तबादला, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी की अधिसूचना

बिहार : जहरीली शराब से एक की मौत, तीन की हालात गंभीर

VAISHALI : बिहार में शराबबंदी के बावजूद जहरीली शराब से मौत के मामले लगातार सामने आते रहे हैं। एक बार फिर ताजा मामला वैशाली जिले से सामने आया है। वैशाली में जहरीली शराब से एक श

बिहार : जहरीली शराब से एक की मौत, तीन की हालात गंभीर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

VAISHALI : बिहार में शराबबंदी के बावजूद जहरीली शराब से मौत के मामले लगातार सामने आते रहे हैं। एक बार फिर ताजा मामला वैशाली जिले से सामने आया है। वैशाली में जहरीली शराब से एक शख्स की मौत की खबर सामने आई है। जबकि तीन अन्य की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। वैशाली से आई जानकारी के मुताबिक राजापाकर थाना इलाके के बैकुंठपुर में शराब पीने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी है।


बैकुंठपुर में जहरीली शराब की वजह से बीमार लोगों की संख्या 3 है इनका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। हालांकि परिजन शराब पीने से मौत की बात कह रहे हैं।


वैशाली जिला प्रशासन की तरफ से अब तक मौत को लेकर कोई अधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार जिला प्रशासन कर रहा है। युवक की मौत शराब पीने से हुई या नहीं इसे लेकर अभी अधिकारी इंतजार कर रहे हैं। हालांकि जिन तीन लोगों की तबीयत गंभीर है उससे भी प्रशासन जानकारी लेने में जुटा हुआ है।