ब्रेकिंग
बिहार में एक और नेहा निकली शराब तस्कर, इंदौर एक्सप्रेस से शराब के साथ गिरफ्तार, महिला सिपाही में बहाली के लिए कर रही थी तैयारीक्या बिहार में यही शराबबंदी है? मॉडल जैसी दिखने वाली नेहा झा के बाद एक और युवती निकली शराब तस्कर, स्कूटी की डिक्की से 25 लीटर दारू बरामदतेज प्रताप की टीम में नई महिला की एंट्री, कौन हैं प्रिया जिन्हें JJD में बड़ा पद?एक घंटे की बारिश ने खोली DMCH की व्यवस्था की पोल, मेडिसिन से लेकर बच्चा वार्ड तक पहुंचा पानी, मरीज परेशानएक दिन, दो हादसे और तीन मौतें! बेगूसराय में बाढ़ के पानी ने उजाड़ दिए तीन परिवार, 5 साल की मासूम भी नहीं बचीबिहार में एक और नेहा निकली शराब तस्कर, इंदौर एक्सप्रेस से शराब के साथ गिरफ्तार, महिला सिपाही में बहाली के लिए कर रही थी तैयारीक्या बिहार में यही शराबबंदी है? मॉडल जैसी दिखने वाली नेहा झा के बाद एक और युवती निकली शराब तस्कर, स्कूटी की डिक्की से 25 लीटर दारू बरामदतेज प्रताप की टीम में नई महिला की एंट्री, कौन हैं प्रिया जिन्हें JJD में बड़ा पद?एक घंटे की बारिश ने खोली DMCH की व्यवस्था की पोल, मेडिसिन से लेकर बच्चा वार्ड तक पहुंचा पानी, मरीज परेशानएक दिन, दो हादसे और तीन मौतें! बेगूसराय में बाढ़ के पानी ने उजाड़ दिए तीन परिवार, 5 साल की मासूम भी नहीं बची

बिहार : जहरीली शराब पीने से पति की हुई थी मौत, डिप्रेशन में पत्नी ने भी दे दी जान

NALANDA : खबर नालंदा से है, जहां पति की मौत से आहत एक पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बीते दिनों सोहसराय थाना क्षेत्र स्थित छोटी पहाड़ी इलाके में पति की जहरीली शराब पीने से म

बिहार : जहरीली शराब पीने से पति की हुई थी मौत, डिप्रेशन में पत्नी ने भी दे दी जान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NALANDA : खबर नालंदा से है, जहां पति की मौत से आहत एक पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बीते दिनों सोहसराय थाना क्षेत्र स्थित छोटी पहाड़ी इलाके में पति की जहरीली शराब पीने से मौत हो गई थी।जिसके बाद से महिला डिप्रेशन में थी। माता-पिता की मौत के बाद एक साल का मासूम अब अनाथ हो चुका है। शराब ने पहले उसके पिता की जान ली और अब मां भी साथ छोड़ गई।


मृतक महिला की पहचान जहरीली शराब पीने से मौत के शिकार हुए दीपक पासवान की पत्नी सावित्री देवी के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि शनिवार को सावित्री देवी अपने एक साल के बेटे के साथ घर में थी। सावित्री की सास बिजली का बिल जमा करने के लिए घर से बाहर गई थी। इसी दौरान उसने घर में पंखे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।


इधर, बिजली का बिल जमा करने के बाद मृतका की सास जब वापस लौटी तो कमरे के अंदर का नजारा देखकर दंग रह गई। घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया और मामले के छानबीन में जुट गई है।


बताते चलें कि पिछले 16 जनवरी को छोटी पहाड़ी इलाके में जहरीली शराब पीने से कुल 14 लोगों की मौत हो गई थी। इसी जहरीली शराब कांड में सावित्री देवी के पति दीपक पासवान की भी मौत हुई थी। पति की मौत के बाद पत्नी सावित्री देवी कई बार आत्महत्या की कोशिश कर चुकी थी। बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून लागू होने के बावजूद राज्य में लगातार जहरीली शराब से लोगों की मौत हो रही है। हाल के दिनों में कई लोगों की जहरीली शराब पीने से मौत हो चुकी है।