ब्रेकिंग
बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल✦बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल

Bihar Crime News: संदिग्ध हालत में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, हत्या कर डेड बॉडी को ठिकाने लगाने की आशंका

Bihar Crime News: गोपालगंज में संदिग्ध हालत में युवक का शव पेड़ से लटका मिला। महम्मदपुर ओवरब्रिज के पास मिली डेड बॉडी से इलाके में सनसनी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, हत्या की आशंका पर जांच जारी।

Bihar Crime News
प्रतिकात्मक
© file
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: गोपालगंज में एक अज्ञात युवक का शव पेड़ से लटका हुआ मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और मौत के कारणों की जांच शुरू कर दी है। घटना महम्मदपुर थाना क्षेत्र के महम्मदपुर ओवरब्रिज के समीप की है।


सिधवलिया सदर एसडीपीओ 2 राजेश कुमार ने बताया कि बगीचे में एक पेड़ पर लटका हुआ लगभग 40 वर्ष के व्यक्ति का शव मिला है। सूचना मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है। पुलिस ने बताया कि शव की स्थिति को देखकर यह स्पष्ट है कि युवक की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है। 


फिलहाल पुलिस मौत के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। पुलिस ने लोगों से भी पूछताछ शुरू कर दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच को प्राथमिकता दी है। इस घटना ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है और लोग इस अज्ञात युवक की पहचान के लिए चिंतित हैं। पुलिस युवक की शिनाख्त की कोशिश में जुटी है। ग्रामीणों ने हत्या कर शव को ठिकाने लगाने की आशंका जताई है।

रिपोर्ट- नमो नारायण मिश्रा, गोपालगंज

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता