ब्रेकिंग
पथ निर्माण का भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता 5 लाख घूस लेते गिरफ्तार, विजिलेंस के डर से फ्लैट से फेंक दिया था पैसा✦FSSAI का बड़ा एक्शन: 82 करोड़ रुपये के 3,280 टन खाद्य पदार्थ जब्त, 314 प्रतिष्ठान सील; 11 हजार से अधिक लाइसेंस रद्द✦छठ के बाद दिल्ली लौटने वालों के लिए खुशखबरी! भागलपुर से शाम 7 बजे खुलेगी स्पेशल ट्रेन, पटना-मोकामा समेत इन स्टेशनों पर रुकेगी ...✦BIHAR NEWS : 7 नवंबर 1966 को क्या हुआ था? 60 साल बाद फिर उठा मुद्दा, राहुल गांधी और कांग्रेस से माफी मांगने की उठी आवाज✦BIHAR NEWS : अनंत सिंह की बेटी की शादी में लगेगा सितारों का मेला! दुबई से आएंगी 6 विदेशी मॉडलें, पवन सिंह-अक्षरा को भी न्योता...✦पथ निर्माण का भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता 5 लाख घूस लेते गिरफ्तार, विजिलेंस के डर से फ्लैट से फेंक दिया था पैसा✦FSSAI का बड़ा एक्शन: 82 करोड़ रुपये के 3,280 टन खाद्य पदार्थ जब्त, 314 प्रतिष्ठान सील; 11 हजार से अधिक लाइसेंस रद्द✦छठ के बाद दिल्ली लौटने वालों के लिए खुशखबरी! भागलपुर से शाम 7 बजे खुलेगी स्पेशल ट्रेन, पटना-मोकामा समेत इन स्टेशनों पर रुकेगी ...✦BIHAR NEWS : 7 नवंबर 1966 को क्या हुआ था? 60 साल बाद फिर उठा मुद्दा, राहुल गांधी और कांग्रेस से माफी मांगने की उठी आवाज✦BIHAR NEWS : अनंत सिंह की बेटी की शादी में लगेगा सितारों का मेला! दुबई से आएंगी 6 विदेशी मॉडलें, पवन सिंह-अक्षरा को भी न्योता...

बिहार: घूस लेते पुलिस का वीडियो हुआ वायरल, एसपी ने मुंशी को किया सस्पेंड, थानाध्यक्ष पर भी हो सकती है कार्रवाई

BEGUSARAI: बिहार पुलिस के एक इंस्पेक्टर का रिश्वत मांगते वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल सड़क दुर्घटना में जब्त वाहन को छोड़ने के बदले इंस्पेक्टर फरियादी स

 बिहार: घूस लेते पुलिस का वीडियो हुआ वायरल, एसपी ने मुंशी को किया सस्पेंड, थानाध्यक्ष पर भी हो सकती है कार्रवाई
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

BEGUSARAI: बिहार पुलिस के एक इंस्पेक्टर का रिश्वत मांगते वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल सड़क दुर्घटना में जब्त वाहन को छोड़ने के बदले इंस्पेक्टर फरियादी से यह कहते दिख रहे हैं कि डीटीओ और आईओ को मैनेज कर लीजिये तो काम हो जाएगा। जिसके बाद शख्स ने बतौर रिश्वत 5 हजार रूपये थाने के कर्मचारी को दिया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।


यह पूरा मामला बेगूसराय के बलिया थाने का है जहां इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष संजय सिंह का रिश्वत मांगते वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इंस्पेक्टर जब्त वाहन को छोड़ने के बदले यह कहते दिख रहे हैं कि डीटीओ और आईओ को मैनेज कर लीजिये। यदि ऐसा नहीं कीए तो ऐसे ही दौड़ते रह जाएंगे। जिसके बाद गाड़ी के मालिक द्वारा थाने के एक कर्मचारी को कागज में लपेट कर 5 हजार रूपये बतौर रिश्वत के तौर पर दिया गया। 


इस मामले को लेकर पीड़ित गाड़ी मालिक ने एसपी को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। गाड़ी मालिक भगवानपुर थाना क्षेत्र के हरिचक गांव निवासी ओमप्रकाश रवि ने एसपी को लिखित आवेदन कहा है कि पिछले अक्टूबर में ही चालक का जमानत हो गया उसके बाद 23 अक्टूबर 2021 से कोर्ट के द्वारा गाड़ी छोड़ने के लिए रिपोर्ट की मांग की जा रही है। कई बार थाने को नोटिस किया गया लेकिन थाना की ओर से कोई जवाब नहीं दिया गया। इसके बाद वाहन मालिक थानाध्यक्ष से मिले तो उनके द्वारा भी पैसों की डिमांड की गई।


जब्त वाहन को छोड़े जाने के लिए थाने में रिश्वत लेती पुलिस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें बेगूसराय के बलिया थाने में पदस्थापित पदाधिकारी पूरे सिस्टम पर मिलीभगत की बात कहते नजर आ रहे हैं। सभी लोग मिलकर काम करते हैं। वायरल यह वीडियो बेगूसराय के बलिया थाना की बतायी जा रही है। इस वायरल वीडियो में साफ देखा और सुना जा सकता है कि पुलिस की वर्दी पहने अधिकारी द्वारा किस प्रकार समझाया जा रहा है। कहते है कि सभी कर्मचारियों की मेलजोल से ही कोई काम होता है। बताया जाता है कि पुलिस पदाधिकारी और रुपये की लेन-देन करने वाला पुलिस कर्मी दोनों बलिया थाने की पुलिस हैं।    


भ्रष्टाचार को रोकने का दावा सरकार आए दिन करती है लेकिन सुशासन के दावे को शर्मसार करने वाली यह तस्वीर सामने आई है। जो सरकार के दावे को खोखला साबित करता नजर आ रहा है। बता दे कि करीब  4 महीने पहले बलिया थाना क्षेत्र के जानीपुर ढाला स्थित एनएच-31 पर ऑटो और चार पहिया वाहन के बीच टक्कर हुई थी जिसमें करीब सात लोग गंभीर रुप से घायल हुए थे। मौके पर पहुंची बलिया थाना पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया। 


जिसके बाद वाहन को थाने पर लाकर लगा दिया गया। वाहन को छुड़ाने के लिए ऑनर ने काफी भागदौड़ की लेकिन सफलता नहीं मिली। 19 जनवरी को वाहन मालिक को थाने पर बुलाया गया जहां थाने में खुलेआम लेनदेन की बात हुई। पांच हजार रुपये में बात बनी। पांच हजार रुपया लेकर वाहन का मालिक थाने पर पहुंचा जहां रुपये की लेनदेन करते वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।


 वीडियो वायरल होने के बाद एसपी ने मामले को गंभीरता से लिया और बड़ी कार्रवाई की। एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि थाने में तैनात चौकीदार नवेन्दु कुमार को सस्पेंड किया गया है वही थानेदार पर कार्रवाई की जा रही है। बता दें कि इंस्पेक्टर संजय कुमार सिंह बलिया थाना के थानाध्यक्ष है और चौकीदार नवेन्दु थाने में मुंशी के पद पर कार्यरत है।