ब्रेकिंग
होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली

बिहार: घर से निकली नाबालिग लड़की के साथ रेप, बदमाशों ने नदी किनारे किया गंदा काम

BETTIAH: पश्चिम चंपारण के नरकटियागंज में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। गांव के ही आरोपी युवक लड़की को जबरन नदी किनारे ले गया और उसे अपनी हवस का शिकार बना

बिहार: घर से निकली नाबालिग लड़की के साथ रेप, बदमाशों ने नदी किनारे किया गंदा काम
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BETTIAH: पश्चिम चंपारण के नरकटियागंज में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। गांव के ही आरोपी युवक लड़की को जबरन नदी किनारे ले गया और उसे अपनी हवस का शिकार बना डाला। लड़की हाथ जोड़कर लाख मिन्नतें करती रही लेकिन आरोपी को उसके ऊपर दया नहीं आई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया हालांकि पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। घटना शिकारपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की है।


बताया जा रहा है कि नाबालिग लड़की शनिवार की दोपहर शौच के लिए घर से बाहर निकली थी। जैसे ही वह नदी के किनारे पहुंची, वहां पहले से घात लगाए युवक ने उसे धर दबोचा और जबरन उसके साथ रेप किया। लड़की के चिल्लाने की आवास सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी वहां से फरार हो गया। घटना की जानकारी लड़की के परिजनों को मिली तो उनके पैरों तले से जमीन खीसक गई।


पीडिता और उसके परिजन थाने पहुंचे और बैरिया तिवारी टोला निवासी अंसारूल हजाम के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया। थाने में केस दर्ज होते ही पुलिस एक्शन में आई और आरोपी और उसके ससुर कलाम हजाम को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की बात कही है। इस घटना के बाद से गांव में चर्चाओं का बाजार गर्म है और लोग तरह तरह की बातें कर रहे हैं।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें