ब्रेकिंग
अवैध हथियार से वह कैसे लोगों को डराता था? भरत तिवारी एनकाउंटर पर बोले मंत्री दिलीप जायसवालजमीन की जमाबंदी में बड़ा फर्जीवाड़ा, CO और राजस्व कर्मी समेत 55 लोगों पर केस; डिजिटल सिस्टम पर भी उठे सवालराबड़ी देवी के नए सरकारी बंगले का रंग बदला, भगवा हटाकर इस कलर से पेंट करा रही सरकार; लालू परिवार ने जताई थी आपत्तिमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की सुरक्षा में लापरवाही पर एक्शन, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सस्पेंडशॉर्ट सर्किट से फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों की मशीनें और सामान जलकर राखअवैध हथियार से वह कैसे लोगों को डराता था? भरत तिवारी एनकाउंटर पर बोले मंत्री दिलीप जायसवालजमीन की जमाबंदी में बड़ा फर्जीवाड़ा, CO और राजस्व कर्मी समेत 55 लोगों पर केस; डिजिटल सिस्टम पर भी उठे सवालराबड़ी देवी के नए सरकारी बंगले का रंग बदला, भगवा हटाकर इस कलर से पेंट करा रही सरकार; लालू परिवार ने जताई थी आपत्तिमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की सुरक्षा में लापरवाही पर एक्शन, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सस्पेंडशॉर्ट सर्किट से फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों की मशीनें और सामान जलकर राख

बिहार: घर से बाजार के लिए निकला था पार्षद प्रत्याशी का पति, रहस्यमय तरीके से हो गया लापता

MUZAFFARPUR: खबर मुजफ्फरपुर से आ रही है, जहां एक पार्षद प्रत्याशी का पति रहस्यमय तरीके लापता हो गया है। घटना सदर थाना क्षेत्र के अतरदह स्थित वार्ड 31 की है। सोमवार की दोपहर पार्षद

बिहार: घर से बाजार के लिए निकला था पार्षद प्रत्याशी का पति, रहस्यमय तरीके से हो गया लापता
Mukesh Srivastava
3 मिनट

MUZAFFARPUR: खबर मुजफ्फरपुर से आ रही है, जहां एक पार्षद प्रत्याशी का पति रहस्यमय तरीके लापता हो गया है। घटना सदर थाना क्षेत्र के अतरदह स्थित वार्ड 31 की है। सोमवार की दोपहर पार्षद प्रत्याशी के पति एक दोस्त के साथ अघोरिया बाजार गया था। उनका दोस्त तो वापस घर लौट आया लेकिन वह वापस नहीं लौटा। देर रात तक जब पार्षद प्रत्याशी का पति घर नहीं लौटा तो परिजनों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस पार्षद प्रत्याशी के लापता पति को तलाश करने में जुट गई है।


लापता शख्स की पहचान वार्ड संख्या 31 की पार्षद और पार्षद प्रत्याशी रूपम कुमारी के पति जीवेश कुमार के रूप मे हुई है। बताया जा रहा है कि जीवेश सोमवार की दोपहर अपने दोस्त के साथ निकला था लेकिन देर रात तक घर वापस नहीं लौटा। जीवेश का मोबाइल भी स्वीच ऑफ आ रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में समर्थक पार्षद प्रत्याशी के घर पहुंच गए। लापता पार्षद प्रत्याशी के पति जीवेश को पुलिस तलाश कर रही है और घटना के सभी बिंदुओं पर अपनी तफ्तीश शुरू कर दी है। घटना के बाद से पार्षद प्रत्याशी रूपम कुमारी कुछ बोलने की स्थिति में नहीं हैं, उनका रो-रोकर हाल बेहाल हो गया है।


लापता जीवेश कुमार के परिजनों और आसपास के लोगों के मुताबिक उनकी किसी के साथ कोई दुश्मनी नहीं है। बता दें कि मुजफ्फरपुर शहर में 28 दिसंबर को नगर निकाय का चुनाव होना है। जीवेश कुमार अपनी पत्नी के लिए जनता के बीच जाकर लगातार चुनाव प्रचार कर रहे थे। उनकी छवि साफ सुथरी है और क्षेत्र में वे काफी लोकप्रिय हैं। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे डीएसपी नगर राघव दयाल जांच में जुटे हैं। उन्होंने कहा है कि CCTV फुटेज और सर्विलांस के आधार पर लापता जीवेश कुमार की तलाश की जा रही है।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता