ब्रेकिंग
दो निर्दलीय MLC को भाजपा में शामिल कराने पर RJD ने बोला हमला, कहा..JDU को खत्म करना चाहती है BJP✦साढ़े तीन घंटे में नई दिल्ली से वाराणसी: देश की दूसरी बुलेट ट्रेन को मिली मंजूरी, स्पीड रेल नेटवर्क से जुड़ेंगे पटना समेत कई शहर✦ट्रेन से निशांत कुमार यूपी रवाना, जेडीयू की अहम बैठक में होंगे शामिल, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी ✦बिहार में BJP का बड़ा दांव, दोनों निर्दलीय नवनिर्वाचित MLC को पार्टी में कराया शामिल✦बेगूसराय में सड़क के गड्ढों को दिया नेताओं का नाम, कहीं 'गिरिराज सिंह कुंड' तो कहीं 'कुमार शैलेन्द्र और कुंदन कुंड', ग्रामीणों का अनोखा विरोध✦दो निर्दलीय MLC को भाजपा में शामिल कराने पर RJD ने बोला हमला, कहा..JDU को खत्म करना चाहती है BJP✦साढ़े तीन घंटे में नई दिल्ली से वाराणसी: देश की दूसरी बुलेट ट्रेन को मिली मंजूरी, स्पीड रेल नेटवर्क से जुड़ेंगे पटना समेत कई शहर✦ट्रेन से निशांत कुमार यूपी रवाना, जेडीयू की अहम बैठक में होंगे शामिल, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी ✦बिहार में BJP का बड़ा दांव, दोनों निर्दलीय नवनिर्वाचित MLC को पार्टी में कराया शामिल✦बेगूसराय में सड़क के गड्ढों को दिया नेताओं का नाम, कहीं 'गिरिराज सिंह कुंड' तो कहीं 'कुमार शैलेन्द्र और कुंदन कुंड', ग्रामीणों का अनोखा विरोध

बिहार : पढ़ाई के दौरान छात्रा को लेकर फरार हुआ ट्यूशन टीचर, महीनों करता रहा गंदा काम

JEHANABAD : जहानाबाद में गुरु और शिष्या का पवित्र रिश्ता तार-तार हो गया। घटना नगर थाना क्षेत्र की है। यहां एक 45 वर्षीय ट्यूशन टीचर ने पहले तो नाबालिग छात्रा को अपने प्रेम जाल में

बिहार : पढ़ाई के दौरान छात्रा को लेकर फरार हुआ ट्यूशन टीचर, महीनों करता रहा गंदा काम
Mukesh Srivastava
2 मिनट

JEHANABAD : जहानाबाद में गुरु और शिष्या का पवित्र रिश्ता तार-तार हो गया। घटना नगर थाना क्षेत्र की है। यहां एक 45 वर्षीय ट्यूशन टीचर ने पहले तो नाबालिग छात्रा को अपने प्रेम जाल में फंसाया और उसके बाद उसे बहला फुसलाकर अपने साथ उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ लेकर चला गया। इस बीच आरोपी शिक्षक ने लड़की को अपनी हवस का शिकार बनाया।


इधर, परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी और बेटी की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई। थाने में केस दर्ज होने के बाद पुलिस की विशेष टीम का गठन किया गया। स्पेशल टीम जहानाबाद से लखनऊ पहुंची और छापेमारी कर आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया। जबकि पुलिस ने नाबालिग छात्रा को भी उसके पास से बरामद किया है।


पुलिस दोनों को लखनऊ से लेकर जहानाबाद पहुंची और आरोपी शिक्षक को जेल भेजने की तैयारी में जुट गई है। छात्रा के परिजनों ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। नाबालिग छात्रा की मां ने बताया कि आरोपी शिक्षक घर पर आकर उसकी बेटी को पढ़ाता था और पढ़ाने के दौरान ही 12 वर्षीय बेटी को लेकर भाग गया था।

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Ajit Kumar

FirstBihar संवाददाता