ब्रेकिंग
अनंत सिंह की विधायकी खत्म कराने की जल्दबाजी, सजा के बावजूद राजू सिंह पर कार्रवाई क्यों नहीं? पप्पू यादव ने उठाए सवाल✦बिहार में शिक्षा विभाग की DPO पर शिकंजा, रूबी कुमारी के 4 ठिकानों पर EOU की रेड, भ्रष्टाचार से बनाई अकूत संपत्ति✦निर्दलीय MLC को पार्टी में शामिल कराने पर बढ़ा विवाद, संजय सरावगी ने NDA को बताया एकजुट, BJP-JDU के रिश्ते ठीक हैं?✦नेपाल में लैंडिंग के दौरान दो हेलिकॉप्टरों की टक्कर, भारतीय मूल के एक व्यक्ति की मौत✦बिहार पुलिस की बड़ी रेड: घर से मिले 12.33 लाख कैश और मादक पदार्थ, पिता-पुत्र समेत 3 गिरफ्तार; असम तक फैला ड्रग सिंडिकेट✦अनंत सिंह की विधायकी खत्म कराने की जल्दबाजी, सजा के बावजूद राजू सिंह पर कार्रवाई क्यों नहीं? पप्पू यादव ने उठाए सवाल✦बिहार में शिक्षा विभाग की DPO पर शिकंजा, रूबी कुमारी के 4 ठिकानों पर EOU की रेड, भ्रष्टाचार से बनाई अकूत संपत्ति✦निर्दलीय MLC को पार्टी में शामिल कराने पर बढ़ा विवाद, संजय सरावगी ने NDA को बताया एकजुट, BJP-JDU के रिश्ते ठीक हैं?✦नेपाल में लैंडिंग के दौरान दो हेलिकॉप्टरों की टक्कर, भारतीय मूल के एक व्यक्ति की मौत✦बिहार पुलिस की बड़ी रेड: घर से मिले 12.33 लाख कैश और मादक पदार्थ, पिता-पुत्र समेत 3 गिरफ्तार; असम तक फैला ड्रग सिंडिकेट

बिहार: इंजीनियर के ठिकानों पर CBI की रेड, लाखों की घूसखोरी से जुड़ा है मामला

PATNA: CBI की टीम ने एक बार फिर से बिहार में दबिश दी है। घूसखोरी के मामले में CBI ने गुवाहाटी में पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के कार्यालय में कार्यरत सीनियर सेक्शन इंजीनियर संतोष कुमार

बिहार: इंजीनियर के ठिकानों पर CBI की रेड, लाखों की घूसखोरी से जुड़ा है मामला
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: CBI की टीम ने एक बार फिर से बिहार में दबिश दी है। घूसखोरी के मामले में CBI ने गुवाहाटी में पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के कार्यालय में कार्यरत सीनियर सेक्शन इंजीनियर संतोष कुमार समेत कुल 9 लोगों को दोषी पाया है। इस मामले में सीबीआई ने संतोष को तीन दिनों के रिमांड पर दिल्ली लेकर गई थी। संतोष बिहार के लखीसराय के रामलबिगहा के रहने वाले हैं। सीबीआई ने इसी मामले में संतोष को लखीसराय स्थित पैतृक आवास पर रेड की है।


छापेमारी के दौरान सीबीआई की टीम ने संतोष के परिजनों से पूछताछ की है और कई अहम दस्तावेजों को जब्त कर अपने साथ ले गई। इस मामले के आरोपियों के दिल्ली, हरियाणा, असम, इंफाल समेत 19 ठिकानों पर छापेमारी की गई। इस दौरान एक करोड़ दो लाख रुपये कैश जब्त किए गये हैं। साथ ही साथ कई अहम दस्तावेज भी सीबीआई के हाथ लगे हैं।


सीबीआई की भ्रष्टाचार निरोध इकाई इस मामले की जांच कर रही है। जांच में यह बात सामने आयी है कि संतोष कुमार ने मेसर्स त्रिवेणी कंस्ट्रक्शन लिमिटेड के कर्मचारी कैलाश चंद शर्मा से घूस के तौर पर 20 लाख रुपये लिए थे। इसके साथ ही इस कंपनी की तरफ से अन्य आरोपितों को 2.35 करोड़ रुपये घूस दिए गए थे और इसके एवज में कंपनी का 19 करोड़ रुपये का फर्जी बिल पास कर दिया गया था।

टैग्स