ब्रेकिंग
WhatsApp मैसेज पर 1 अक्टूबर से लगेगा 14 पैसे का चार्ज? जानें आम यूजर्स पर पड़ेगा या नहीं असर✦मुजफ्फरपुर में बड़ा हादसा: नहर में डूबने से मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की मौत, एक अस्पताल में भर्ती✦विनय बिहारी के समर्थन में उतरे कांग्रेस विधायक अभिषेक रंजन, फोन पर सम्राट चौधरी के आश्वासन के बाद धरना समाप्त✦गयाजी में युवक-युवती से बदसलूकी और मारपीट का VIDEO वायरल, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा✦बेगूसराय होटल कांड के मुख्य आरोपी रोहित की गिरफ्तारी की खबर, नेपाल बॉर्डर इलाके से पुलिस ने दबोचा!✦WhatsApp मैसेज पर 1 अक्टूबर से लगेगा 14 पैसे का चार्ज? जानें आम यूजर्स पर पड़ेगा या नहीं असर✦मुजफ्फरपुर में बड़ा हादसा: नहर में डूबने से मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की मौत, एक अस्पताल में भर्ती✦विनय बिहारी के समर्थन में उतरे कांग्रेस विधायक अभिषेक रंजन, फोन पर सम्राट चौधरी के आश्वासन के बाद धरना समाप्त✦गयाजी में युवक-युवती से बदसलूकी और मारपीट का VIDEO वायरल, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा✦बेगूसराय होटल कांड के मुख्य आरोपी रोहित की गिरफ्तारी की खबर, नेपाल बॉर्डर इलाके से पुलिस ने दबोचा!

बिहार: डॉक्टर के घर लाखों की चोरी, CCTV में कैद हुई करतूत

SAHARSA: बिहार के कई जिलों से चोरी और लूट की घटना लगातार सामने आ रही है। ताज़ा मामला सहरसा का है, जहां बुधवार की देर रात एक डॉक्टर के घर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। घटना सदर थान

बिहार: डॉक्टर के घर लाखों की चोरी, CCTV में कैद हुई करतूत
First Bihar
2 मिनट

SAHARSA: बिहार के कई जिलों से चोरी और लूट की घटना लगातार सामने आ रही है। ताज़ा मामला सहरसा का है, जहां बुधवार की देर रात एक डॉक्टर के घर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। घटना सदर थाना क्षेत्र के शिवपुरी वार्ड नं - 14 की है। चोरी की इस वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। 



चोरों ने छत पर चढ़कर बिजली वायरिंग का सामान, प्लम्बर का सामान, इन्वर्टर बैट्री सहित लाखों रुपया का समान चोरी कर लिया। डॉक्टर को घटना की जानकारी तब मिली जब वो बाहर से सहरसा लौटे। उन्हें पता चला कि उनके घर में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। इसके बाद उन्होंने सीसीटीवी फुटेज देखकर चोर की पहचान की। 



चोर की पहचान होते ही सदर थाना में उसके खिलाफ आवेदन दिया। चोरी की घटना को लेकर डॉ० सुनील कुमार पुष्पम ने बताया कि हम तीन चार दिन से बाहर थे। जब हम बाहर से आये तब सारा सामान गायब था। पता करने और सीसीटीवी फुटेज देखने पर पहचान हुआ कि ये लड़का मेरे पड़ोस का है। चोर की पहचान अरुण कुमार के बेटे प्रियांशु कुमार के रूप में की गई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।             

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता