ब्रेकिंग
खराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्ट

बिहार: दो युवकों को भीड़ ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, दुकान के सामने बाइक लगाने को लेकर हुआ था विवाद

MUZAFFARPUR: दुकान के सामने बाइक लगाने को लेकर हुए विवाद में भीड़ ने दो युवकों को दौड़ा-दौड़ाकर पर पीटा। बाइक छोड़ दोनों किसी तरह अपनी जान बचाकर मौके से भागे। मुजफ्फरपुर के मो

बिहार: दो युवकों को भीड़ ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, दुकान के सामने बाइक लगाने को लेकर हुआ था विवाद
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUZAFFARPUR: दुकान के सामने बाइक लगाने को लेकर हुए विवाद में भीड़ ने दो युवकों को दौड़ा-दौड़ाकर पर पीटा। बाइक छोड़ दोनों किसी तरह अपनी जान बचाकर मौके से भागे। मुजफ्फरपुर के मोतीझील में दो युवकों की पिटाई का वीडियो किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। 


घटना के संबंध में बताया जाता है कि दो युवक खरीदारी के लिए मोतीझील गये हुए थे। लेकिन तभी एक कपड़े की दुकान के बाहर उन्होंने बाइक खड़ी कर दी। दुकान का कर्मचारी और गार्ड ने दोनों को बाइक लगाने से मना किया लेकिन वह नहीं माना। युवकों का कहना था कि सड़क के किनारे बाइक लगाए हैं। इससे क्या दिक्कत हो रही है। 


इतना कह दोनों बाइक लगाकर आगे जैसे ही बढ़े गुस्साएं दुकान के कर्मी ने उन्हें गाली दे दी। गाली देने के बाद दोनों युवक इसका विरोध करने लगे। जिसके बाद भीड़ लग गयी और देखते ही आस-पास के दुकान के लोग भी बाहर निकल आए। फिर क्या था भीड़ ने दोनों युवकों की पिटाई कर दी। दोनों अपनी जान बचाकर भागते रहे और उनके पीछे भीड़ दौड़ती रही।


 दोनों को दौड़ा-दौड़ाकर भीड़ ने पीटा। जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। इस दौरान दोनों युवक ने बाइक छोड़ वहां से भागकर अपनी जान बचाई। दोनों युवकों के भागने के बाद मामला शांत हुआ। घटना की सूचना मिलते ही टाउन थाने की पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक पूरा मामला शांत हो चुका था। टाउन थानाध्यक्ष ने बताया कि जानकारी मिली थी कि दो युवकों की पिटाई लोगों ने की है लेकिन अभी तक किसी ने इस संबंध में शिकायत दर्ज नहीं करायी है। फिलहाल सोशल मीडिया पर पिटाई का वीडियो वायरल हो रहा है जिसकी जांच की जा रही है।  

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें