ब्रेकिंग
PM-Kisan की 23वीं किस्त जारी: 9.44 करोड़ किसानों के खातों में पहुंचे 18,880 करोड़, ऐसे चेक करें स्टेटसमहाराष्ट्र के हनुमान मंदिर में बड़ा हादसा: छत गिरने से 6 की मौत, 30-40 लोगों के दबे होने की आशंकापुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: SSP ने 4 थानों में तैनात किए नए थानेदार, एक SHO लाइन हाजिरभरत तिवारी एनकाउंटर पर RJD ने बोला हमला, डॉ. संजीव ने कहा..बकैती से सरकार नहीं चलतीबिहार में चोरों का उत्पात: एक ही रात दो घरों को बनाया निशाना, करीब एक करोड़ की संपत्ति पर किया हाथ साफPM-Kisan की 23वीं किस्त जारी: 9.44 करोड़ किसानों के खातों में पहुंचे 18,880 करोड़, ऐसे चेक करें स्टेटसमहाराष्ट्र के हनुमान मंदिर में बड़ा हादसा: छत गिरने से 6 की मौत, 30-40 लोगों के दबे होने की आशंकापुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: SSP ने 4 थानों में तैनात किए नए थानेदार, एक SHO लाइन हाजिरभरत तिवारी एनकाउंटर पर RJD ने बोला हमला, डॉ. संजीव ने कहा..बकैती से सरकार नहीं चलतीबिहार में चोरों का उत्पात: एक ही रात दो घरों को बनाया निशाना, करीब एक करोड़ की संपत्ति पर किया हाथ साफ

बिहार: दो पक्षों के बीच हुई तलवारबाजी में कई लोग घायल, जमीनी विवाद को लेकर हिंसक झड़प

JAMUI: बिहार में आपसी विवाद को लेकर खून बहाने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला जमुई से सामने आया है, जहां दो पक्षों के बीच जमकर तलवारबाजी की घटना हुई है। इस हिंसक

बिहार: दो पक्षों के बीच हुई तलवारबाजी में कई लोग घायल, जमीनी विवाद को लेकर हिंसक झड़प
Mukesh Srivastava
2 मिनट

JAMUI: बिहार में आपसी विवाद को लेकर खून बहाने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला जमुई से सामने आया है, जहां दो पक्षों के बीच जमकर तलवारबाजी की घटना हुई है। इस हिंसक झड़प में दोनों तरफ से करीब 9 लोग घायल हो गए हैं। सभी को बेहतर इलाज के लिए झारखंड के देवघर रेफर किया गया है। घटना चकाई थाना क्षेत्र के गुढ़ियाडीह गांव की है।


बताया जा रहा है कि गुढ़ियाडीह गांव में तेज आंधी के कारण विनोद यादव का छप्परनुमा घर क्षतिग्रस्त हो गया था। उसे बनाने के लिए देवन यादव और विनोद यादव के बीच मारपीट हो गई। देखते ही देखते हैं दोनों ओर से जमकर तलवारबाजी होने लगी। इस हिंसक झड़प में एक पक्ष से देवेन यादव, गूल्ले यादव, बुधन यादव घायल हो गए वहीं दूसरे पक्ष से विनोद यादव,गेंदों यादव,अशोक यादव,चंचल देवी, रिजवा देवी, धनेश्वर यादव घायल हो गए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल चकाई लाया गया, जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी को बेहतर इलाज के लिए देवघर रेफर कर दिया।


उधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची चकाई थाने की पुलिस ने घायलों का बयान दर्ज किया। इसके आधार पर पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। चकाई थानेदार अखिलेश प्रसाद ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच कई महीनों से जमीनी विवाद चल रहा था। देर रात अचानक आए आंधी के कारण विनोद के घर का ऊपरी हिस्सा उड़ गया। इसे बनाने के लिए दोनों पक्ष आपस में मारपीट करने लगे, जिसमें 9 लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों की तरफ से फिलहाल लिखित आवेदन नहीं दिया गया है। दोनों ओर से दिए गए बयान के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dheeraj Kumar

FirstBihar संवाददाता