ब्रेकिंग
पथ निर्माण का भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता 5 लाख घूस लेते गिरफ्तार, विजिलेंस के डर से फ्लैट से फेंक दिया था पैसा✦FSSAI का बड़ा एक्शन: 82 करोड़ रुपये के 3,280 टन खाद्य पदार्थ जब्त, 314 प्रतिष्ठान सील; 11 हजार से अधिक लाइसेंस रद्द✦छठ के बाद दिल्ली लौटने वालों के लिए खुशखबरी! भागलपुर से शाम 7 बजे खुलेगी स्पेशल ट्रेन, पटना-मोकामा समेत इन स्टेशनों पर रुकेगी ...✦BIHAR NEWS : 7 नवंबर 1966 को क्या हुआ था? 60 साल बाद फिर उठा मुद्दा, राहुल गांधी और कांग्रेस से माफी मांगने की उठी आवाज✦BIHAR NEWS : अनंत सिंह की बेटी की शादी में लगेगा सितारों का मेला! दुबई से आएंगी 6 विदेशी मॉडलें, पवन सिंह-अक्षरा को भी न्योता...✦पथ निर्माण का भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता 5 लाख घूस लेते गिरफ्तार, विजिलेंस के डर से फ्लैट से फेंक दिया था पैसा✦FSSAI का बड़ा एक्शन: 82 करोड़ रुपये के 3,280 टन खाद्य पदार्थ जब्त, 314 प्रतिष्ठान सील; 11 हजार से अधिक लाइसेंस रद्द✦छठ के बाद दिल्ली लौटने वालों के लिए खुशखबरी! भागलपुर से शाम 7 बजे खुलेगी स्पेशल ट्रेन, पटना-मोकामा समेत इन स्टेशनों पर रुकेगी ...✦BIHAR NEWS : 7 नवंबर 1966 को क्या हुआ था? 60 साल बाद फिर उठा मुद्दा, राहुल गांधी और कांग्रेस से माफी मांगने की उठी आवाज✦BIHAR NEWS : अनंत सिंह की बेटी की शादी में लगेगा सितारों का मेला! दुबई से आएंगी 6 विदेशी मॉडलें, पवन सिंह-अक्षरा को भी न्योता...

बिहार: दो गुटों के बीच हिंसक झड़प,10 लोग घायल, 4 की हालत नाजुक

VAISHALI: इस वक्त की बड़ी खबर वैशाली से आ रही है। जहां दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हुई है। नाबालिग लड़की के अपहरण का आरोप लगाया गया है। इसी आरोप के मद्देनजर हुई हिंसक झड़प में दस से

बिहार: दो गुटों के बीच हिंसक झड़प,10 लोग घायल, 4 की हालत नाजुक
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

VAISHALI: इस वक्त की बड़ी खबर वैशाली से आ रही है। जहां दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हुई है। नाबालिग लड़की के अपहरण का आरोप लगाया गया है। इसी आरोप के मद्देनजर हुई हिंसक झड़प में दस से अधिक लोग घायल हो गये है। चार लोगों की हालत गंभीर बतायी जा रही है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। 


घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना नगर थाना क्षेत्र के रामभद्र की है जहां यह हिंसक झड़प हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि हमलावर काफी संख्या में थे जब तक लोग कुछ समझ पाते तक इन्होंने अचानक हमला बोल दिया। इस दौरान फायरिंग भी की गयी। इस हिंसक झड़प में कई लोगों के सिर फूट गये। 


चार लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद लोगों को शांत कराया। जिसके बाद घायलों को अस्पताल भेजा गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है हालांकि स्थिति अब नियंत्रण में है। घटना में घायल लोगों से फिलहाल पुलिस पुछताछ कर पूरी घटना की जानकारी ले रही है।


टैग्स