ब्रेकिंग
दो निर्दलीय MLC को भाजपा में शामिल कराने पर RJD ने बोला हमला, कहा..JDU को खत्म करना चाहती है BJP✦साढ़े तीन घंटे में नई दिल्ली से वाराणसी: देश की दूसरी बुलेट ट्रेन को मिली मंजूरी, स्पीड रेल नेटवर्क से जुड़ेंगे पटना समेत कई शहर✦ट्रेन से निशांत कुमार यूपी रवाना, जेडीयू की अहम बैठक में होंगे शामिल, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी ✦बिहार में BJP का बड़ा दांव, दोनों निर्दलीय नवनिर्वाचित MLC को पार्टी में कराया शामिल✦बेगूसराय में सड़क के गड्ढों को दिया नेताओं का नाम, कहीं 'गिरिराज सिंह कुंड' तो कहीं 'कुमार शैलेन्द्र और कुंदन कुंड', ग्रामीणों का अनोखा विरोध✦दो निर्दलीय MLC को भाजपा में शामिल कराने पर RJD ने बोला हमला, कहा..JDU को खत्म करना चाहती है BJP✦साढ़े तीन घंटे में नई दिल्ली से वाराणसी: देश की दूसरी बुलेट ट्रेन को मिली मंजूरी, स्पीड रेल नेटवर्क से जुड़ेंगे पटना समेत कई शहर✦ट्रेन से निशांत कुमार यूपी रवाना, जेडीयू की अहम बैठक में होंगे शामिल, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी ✦बिहार में BJP का बड़ा दांव, दोनों निर्दलीय नवनिर्वाचित MLC को पार्टी में कराया शामिल✦बेगूसराय में सड़क के गड्ढों को दिया नेताओं का नाम, कहीं 'गिरिराज सिंह कुंड' तो कहीं 'कुमार शैलेन्द्र और कुंदन कुंड', ग्रामीणों का अनोखा विरोध

बिहार: दिवाली में घर के बाहर फायरिंग कर रहा था शख्स, दो लोगों को लग गई गोली

JEHANABAD: खबर जहानाबाद से आ रही है, जहां दीपावली में फायरिंग करने के दौरान दो लोगों को गोली लग गई। घटना काको थाना क्षेत्र के ढेरसैया गांव की है। गोली लगने से घायल हुए दोनों शख्स क

बिहार: दिवाली में घर के बाहर फायरिंग कर रहा था शख्स, दो लोगों को लग गई गोली
Mukesh Srivastava
2 मिनट

JEHANABAD: खबर जहानाबाद से आ रही है, जहां दीपावली में फायरिंग करने के दौरान दो लोगों को गोली लग गई। घटना काको थाना क्षेत्र के ढेरसैया गांव की है। गोली लगने से घायल हुए दोनों शख्स को डॉक्टरों ने पीएमसीएच रेफर कर दिया है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। घटना के बाद घायलों के परिजनों में कोहराम मच गया है।


बताया जा रहा है कि ढेरसैया गांव में रविवार की शाम दीपावली में फायरिंग करने के दौरान दो लोगों को गोली लग गई। घायलों में एक की हालत नाजुक बनी हुई है। दोनों घायलों को जहानाबाद सदर अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद उन्हें पीएमसीएच रेफर कर दिया है।


पूरे मामले पर काको थानाध्यक्ष अक्षयवर सिंह ने बताया कि ढेरसैया गांव के ही एक व्यक्ति दीपावली पर अबैध देसी कट्टा से फायरिंग कर रहा था। उसी दौरान वहां पर बैठे दो लोगों को गोली लग गई। दोनों को इलाज के लिए पीएमसीएच भेजा गया है। पुलिस ने आरोपी शख्स को जल्द ही गिरफ्तार कर लिए जाने का भरोसा दिलाया है।

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Ajit Kumar

FirstBihar संवाददाता