ब्रेकिंग
बिहार में भूमि विवाद में मर्डर: मां को बचाने गए युवक की चाकू गोदकर हत्या, पहले ही जताई थी खुद पर हमले की आशंकाभरत तिवारी एनकाउंटर केस: मुखिया समेत 14 नामजद और 50 अज्ञात पर FIR, विरोध प्रदर्शन करना पड़ा भारीगांव की लड़की से इश्कबाजी पड़ी भारी, कब्रिस्तान में मिला नाबालिग लड़के शव; हत्या की वारदात से सनसनीभरत तिवारी एनकाउंटर केस: बीजेपी नेता अश्विनी चौबे ने बताया ‘मर्डर’, अपनी ही सरकार को दे दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम; मंत्री ने भी उठाए सवालपूर्व विधायक मुकेश रौशन को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी, पटना SSP से सुरक्षा की मांगबिहार में भूमि विवाद में मर्डर: मां को बचाने गए युवक की चाकू गोदकर हत्या, पहले ही जताई थी खुद पर हमले की आशंकाभरत तिवारी एनकाउंटर केस: मुखिया समेत 14 नामजद और 50 अज्ञात पर FIR, विरोध प्रदर्शन करना पड़ा भारीगांव की लड़की से इश्कबाजी पड़ी भारी, कब्रिस्तान में मिला नाबालिग लड़के शव; हत्या की वारदात से सनसनीभरत तिवारी एनकाउंटर केस: बीजेपी नेता अश्विनी चौबे ने बताया ‘मर्डर’, अपनी ही सरकार को दे दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम; मंत्री ने भी उठाए सवालपूर्व विधायक मुकेश रौशन को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी, पटना SSP से सुरक्षा की मांग

बिहार: देवर ने भाभी की गोली मारकर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

SITAMARHI: इस वक्त की बड़ी खबर सीतामढ़ी से आ रही है जहां एक देवर ने भाभी की गोली मारकर हत्या कर दी है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर प

बिहार: देवर ने भाभी की गोली मारकर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SITAMARHI: इस वक्त की बड़ी खबर सीतामढ़ी से आ रही है जहां एक देवर ने भाभी की गोली मारकर हत्या कर दी है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। 


घटना नगर थाना क्षेत्र की है। जिसके संबंध में बताया जाता है कि डॉ. अनिल सिंह के बेटे ने अपनी भाभी की गोली मारकर हत्या कर दी है। घटना के कारणों का पता अब तक नहीं चल पायी है। 


वही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना से मृतका के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। फिलहाल पुलिस घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है।  


बताया जाता है कि डॉ. अनिल कुमार के छोटे बेटे आशु सिंह ने नशे की हालत में अपनी सगी भाभी की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतका की पहचान अभिषेक सिंह की पत्नी मेघा कुमारी के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलने पर मेघा के परिजन मायके से घटनास्थल पर पहुंचे। मृतका के परिजन ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं।


घटना के पीछे के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है। हर कोई के मन में यह बस यही सवाल है कि आखिर किन परिस्थितियों में देवर ने अपनी सगी भाभी को गोली मारी ? घटना की जानकारी मिलने पर सर्किल इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह, नगर थाना एवं मेहसौल ओपी पुलिस ने पहुंचकर त्वरित कार्रवाई करते हुए आशु सिंह को हिरासत में ले लिया है। पुलिस आशु से पूछताछ कर रही है और मामले की छानबीन में जुट गई है।

बिहार: देवर ने भाभी की गोली मारकर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

बिहार: देवर ने भाभी की गोली मारकर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SAURABH KUMAR

FirstBihar संवाददाता