ब्रेकिंग
Bihar News: जहानाबाद के DEO लपेटे में आए, सात साल पुराने मामले में चलेगी विभागीय कार्यवाही...बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री बांटने पहुंची अक्षरा सिंह पत्रकार के सवाल पर भड़कीं, कहा..लोग खाने के लिए तरस रहे हैं और आपको मेरी शादी की चिंता पड़ी हुई हैबिहार में ईंट भट्ठा मालिकों को बड़ी राहत, सरकार ने ब्याज कर दिया माफबिहार कैबिनेट की अहम बैठक खत्म, विभिन्न विभागों से जुड़े 17 एजेंडों पर लगी मुहरभागलपुर में पथ निर्माण मंत्री का वीडियो वायरल, जेडीयू सांसद अजय मंडल को दी चेतावनी, कहा..'चेत जाइए, नहीं तो...'Bihar News: जहानाबाद के DEO लपेटे में आए, सात साल पुराने मामले में चलेगी विभागीय कार्यवाही...बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री बांटने पहुंची अक्षरा सिंह पत्रकार के सवाल पर भड़कीं, कहा..लोग खाने के लिए तरस रहे हैं और आपको मेरी शादी की चिंता पड़ी हुई हैबिहार में ईंट भट्ठा मालिकों को बड़ी राहत, सरकार ने ब्याज कर दिया माफबिहार कैबिनेट की अहम बैठक खत्म, विभिन्न विभागों से जुड़े 17 एजेंडों पर लगी मुहरभागलपुर में पथ निर्माण मंत्री का वीडियो वायरल, जेडीयू सांसद अजय मंडल को दी चेतावनी, कहा..'चेत जाइए, नहीं तो...'

बिहार: दवा व्यवसायी के बेटे का अपहरण, whatsapp मैसेज कर अपहरण की दी गयी जानकारी

SITAMARHI: सीतामढ़ी में अपराधियों ने एक दवा व्यवसायी के बेटे का अपहरण कर लिया है। इस घटना से परिजनों में दहशत का माहौल है। परिवारवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। बेटे के मोबाइल स

बिहार: दवा व्यवसायी के बेटे का अपहरण, whatsapp मैसेज कर अपहरण की दी गयी जानकारी
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SITAMARHI: सीतामढ़ी में अपराधियों ने एक दवा व्यवसायी के बेटे का अपहरण कर लिया है। इस घटना से परिजनों में दहशत का माहौल है। परिवारवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। बेटे के मोबाइल से आए मैसेज के बाद परिजनों के होश उड़ गये। मोबाइल पर आए मैसेज में यह लिखा हुआ है कि आपके लड़के का अपहरण हो गया है और उसे देश से बाहर भेज दिया गया है। मैसेज मिलने के बाद परिजनों ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी है। जिसके बाद पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गयी है। 


बताया जाता है कि 11 नवंबर की रात से दवा व्यवसायी विजय कुमार के 22 वर्षीय पुत्र विशाल अचानक लापता है। छठ महापर्व पर शाम को दिए जाने वाले अर्घ्य को लेकर वह अपने दोस्तों के साथ घाट के लिए निकला था लेकिन देर रात तक वह घर नहीं लौटा। जिसके बाद परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की लेकिन उसका कोई अता पता नहीं चला। जिसके बाद परिजनों ने पुनौरा थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी। 


12 नवम्बर को लापता विशाल के चाचा प्रेम कुमार के मोबाइल पर उनके भतीजे विशाल के नंबर से एक वाट्सएप मैसेज आया। परिजनों ने जब मैसेज को पढ़ा तो उनके बीच हड़कंप मच गया। मैसेज में यह लिखा हुआ था कि आपके लड़के का अपहरण हो गया है और उसे देश से बाहर भेज दिया गया है। विशाल के अपहरण की बात जब परिवार के अन्य सदस्यों को पता चला तो घर में मातम का माहौल हो गया। 


परिजनों के आंखों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहा था। लापता विशाल के पिता ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। थाने में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद हरकत में आई पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गयी है लेकिन अब तक लापता विशाल का पता नहीं लग सका है। परिजनों के बीच दहशत का माहौल है। परिजन पुलिस से अपने बेटे की बरामदगी की मांग कर रहे हैं।