ब्रेकिंग
चीनी महंगी होने का एथेनॉल से नहीं है कनेक्शन! केंद्र ने बताया क्यों बढ़े दाम, त्योहार से पहले जानें पूरी वजह7 मौतों के बाद अशोकधाम में बड़ा बदलाव! चौथी सोमवारी पर अरघा से जलाभिषेक, जिगजैग रूट से होगी एंट्रीBihar News : 20 रुपये में बिकता था अश्लील वीडियो! टेलीग्राम से चलता था पूरा खेल, 1200 से ज्यादा वीडियो की खरीद-बिक्री का खुलासाबिहार में फिर बदला मौसम का मिजाज! 5 दिन होगी झमाझम बारिश, इन जिलों में भारी बारिश का अलर्टबिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद: पुलिस बनकर बीजेपी नेता से दिनदहाड़े लूट, पिस्टल दिखाकर सोने की चेन और अंगूठी छीनीचीनी महंगी होने का एथेनॉल से नहीं है कनेक्शन! केंद्र ने बताया क्यों बढ़े दाम, त्योहार से पहले जानें पूरी वजह7 मौतों के बाद अशोकधाम में बड़ा बदलाव! चौथी सोमवारी पर अरघा से जलाभिषेक, जिगजैग रूट से होगी एंट्रीBihar News : 20 रुपये में बिकता था अश्लील वीडियो! टेलीग्राम से चलता था पूरा खेल, 1200 से ज्यादा वीडियो की खरीद-बिक्री का खुलासाबिहार में फिर बदला मौसम का मिजाज! 5 दिन होगी झमाझम बारिश, इन जिलों में भारी बारिश का अलर्टबिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद: पुलिस बनकर बीजेपी नेता से दिनदहाड़े लूट, पिस्टल दिखाकर सोने की चेन और अंगूठी छीनी

बिहार: डकैती के दौरान बमबाजी-फायरिंग से दहला इलाका, 50 लाख की संपत्ति लूट ले गए बदमाश

PURVI CHAMPARAN: पूर्वी चंपारण में पिछले कुछ दिनों से डकैती का वारदात को अंजाम देकर बदमाश पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं। ताजा मामला इंडो-नेपाल सीमा क्षेत्र का है, जहां डकैतों ने

बिहार: डकैती के दौरान बमबाजी-फायरिंग से दहला इलाका, 50 लाख की संपत्ति लूट ले गए बदमाश
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PURVI CHAMPARAN: पूर्वी चंपारण में पिछले कुछ दिनों से डकैती का वारदात को अंजाम देकर बदमाश पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं। ताजा मामला इंडो-नेपाल सीमा क्षेत्र का है, जहां डकैतों ने डकैती की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। डकैतों ने एक कारोबारी के घर को निशाना बनाते हुए 15 लाख कैश समेत करीब 50 लाख की संपत्ति लूटकर फरार हो गए। इस दौरान डकैतों ने ताबड़तोड़ बम धमाके और फायरिंग की, जिससे पूरा इलाका दहल गया। घटना पलनवा थानाक्षेत्र के भेलाही बाजार की है।


बताया जा रहा है कि डकैतों ने बुधवार की रात भेलाही बाजार में स्थित कारोबारी धनंजय प्रसाद गुप्ता के घर को अपना निशाना बनाया। बुधवार की देर रात जब घर के लोग गहरी नींद में सो रहे थे डकैतों ने गैस कटर की मदद से घर के दरवाजे को काट दिया और घर में घुस गए। घर में घुसने के बाद डकैतों ने परिवार के लोगों को बंधक बना लिया और जमकर लूटपाट की। डकैतों ने कच्छा और बनियान पहन रखा था। 


इस दौरान डकैतों ने जमकर बमबाजी की और फायरिंग कर इलाके में दहशत फैला दी। पहचान छिपाने के लिए डकैतों ने घर में लगे सीसीटीवी के केबल को पहले ही काट दिया था। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस के पहुंचते ही बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद पुलिस की तरफ से भी फायरिंग की गई हालांकि इस बीच डकैत पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गए। मौके पर पहुंची एसपी कांतेश कुमार ने तीन दिनों के भीतर डकैतों को पकड़ लेने का दावा किया है।