ब्रेकिंग
सांप देखकर 6 साल की बच्ची की मौत, सदमे में पिता ने भी तोड़ा दम, घर में पसरा मातम पटना में पहली बार 2 से 4 सितंबर तक होगा भव्य कृष्णोत्सव, दही-हांडी विजेता को मिलेगा ₹2.51 लाख रुपये का ईनाम DCLR कंचन झा और घरेलू नौकर को निगरानी ने 2 लाख रुपये के साथ दबोचा, 13.82 लाख कैश और नई वाशिंग मशीन भी बरामदझुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए: मांग पूरी होने पर पटना में खुशी से झुमने और गाने लगे छात्रTRE-4 परीक्षा और छात्र शिकायतों पर सम्राट सरकार का बड़ा एक्शन, 10 अहम फैसलों का ऐलान; जानिए..सांप देखकर 6 साल की बच्ची की मौत, सदमे में पिता ने भी तोड़ा दम, घर में पसरा मातम पटना में पहली बार 2 से 4 सितंबर तक होगा भव्य कृष्णोत्सव, दही-हांडी विजेता को मिलेगा ₹2.51 लाख रुपये का ईनाम DCLR कंचन झा और घरेलू नौकर को निगरानी ने 2 लाख रुपये के साथ दबोचा, 13.82 लाख कैश और नई वाशिंग मशीन भी बरामदझुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए: मांग पूरी होने पर पटना में खुशी से झुमने और गाने लगे छात्रTRE-4 परीक्षा और छात्र शिकायतों पर सम्राट सरकार का बड़ा एक्शन, 10 अहम फैसलों का ऐलान; जानिए..

बिहार: CSP केंद्र में दिनदहाड़ें लाखों की लूट, विरोध करने पर स्टाफ की गोली मारकर हत्या

MUZAFFARPUR: खबर मुजफ्फरपुर से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने लूटपाट के दौरान एक सीएसपी कर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी सीएसपी केंद्र में

बिहार: CSP केंद्र में दिनदहाड़ें लाखों की लूट, विरोध करने पर स्टाफ की गोली मारकर हत्या
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUZAFFARPUR: खबर मुजफ्फरपुर से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने लूटपाट के दौरान एक सीएसपी कर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी सीएसपी केंद्र में रखे 1.80 लाख रुपए लूटकर फरार हो गए। दिनदहाड़े लूट और हत्या की घटना के विरोध में सैकड़ों लोग सड़क पर उतर गए और सड़क पर आगजनी कर NH को जाम कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। घटना सकरा थाना क्षेत्र के रामनगर की है।


मृतक की पहचान सकरा थाना क्षेत्र के सरैया निवासी 22 वर्षीय विकास कुमार के रूप में हुई है जो सेंट्रल बैंक की सीएसपी में स्टाफ था। हर दिन की तरह गुरुवार को भी विकास ऑफिस की साफ सफाई कर रहा था। इसी दौरान बाइक सवार दो अपराधी सीएसपी सेंटर में घुस गए और पिस्टल दिखाकर सीएसपी में लूटपाट की कोशिश की। जब विकास ने इसका विरोध किया तो अपराधियों ने उसे गोली मार दी और सीएसपी केंद्र में रखे 1.80 लाख रुपए लूटकर फरार हो गए।


गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और खून से लथपथ विकास को इलाज के लिए सकरा के हॉस्पीटल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे मुजफ्फऱपुर रेफर कर दिया, जहां डॉक्टरों ने विकास को मृत घोषित कर दिया। घटना से गुस्साए लोगों ने सिहो चौक पर आगजनी कर NH-28 को जाम कर दिया। हंगामे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिस और प्रशासन के अधिकारी गुस्साए लोगों को शांत कराने में जुटे हैं।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता