ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

Bihar Crime News: सुपौल में युवक की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Bihar Crime News: सुपौल के जदिया थाना क्षेत्र में रघुनाथपुर मोड़ के पास अज्ञात अपराधियों ने बाइक सवार सुबोध पासवान को गोली मारकर हत्या कर दी है। पुलिस ने जांच शुरू की, अपराधियों की तलाश जारी..

Bihar Crime News
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
3 मिनट

Bihar Crime News: सुपौल जिले के जदिया थाना क्षेत्र में गुरुवार रात करीब 9 बजे एनएच 327ई पर बघेली के रघुनाथपुर मोड़ के पास अज्ञात अपराधियों ने बाइक सवार सुबोध पासवान (30 वर्ष) की गोली मारकर हत्या कर दी है। मृतक कोरियापट्टी पश्चिम वार्ड 11 निवासी स्वर्गीय भागवत पासवान का पुत्र था।


परिजनों के अनुसार, सुबोध अररिया के रानीगंज से काम कर अपनी मोटरसाइकिल से घर लौट रहा था। रघुनाथपुर मोड़ के पास अज्ञात अपराधियों ने उसे घेर लिया। सुबोध ने मोबाइल से परिजनों को सूचना दी कि उसे अपराधियों ने घेर लिया है, लेकिन तभी अपराधियों ने उसका फोन छीनकर फेंक दिया और सीने में गोली मार दी। गोली लगने से सुबोध सड़क पर गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया।


सूचना मिलने पर पर डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और उसे त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल ले गई, जहां डॉ. बीएन पासवान ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉ. पासवान ने बताया कि सुबोध के सीने में गोली लगी थी और उसे मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया।


इस घटना की सूचना मिलते ही सुपौल एसपी शरथ आरएस, एसडीपीओ विभाष कुमार, जदिया थानाध्यक्ष राजीव कुमार, त्रिवेणीगंज थानाध्यक्ष रामसेवक रावत और सर्किल इंस्पेक्टर सुनील कुमार पासवान भारी पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचे। एसपी ने बताया कि गुरुवार रात करीब 9:30 बजे पुलिस को गोलीबारी की सूचना मिली। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए घायल को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी।


पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में हत्या के कारण स्पष्ट नहीं हुए हैं। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हत्या लूट के इरादे से हुई या किसी अन्य वजह से। अपराधियों की संख्या और उनकी पहचान अभी तक सामने नहीं आई है। एसपी ने कहा कि अपराधियों को जल्द गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है। 


रिपोर्टर: संत सरोज