ब्रेकिंग
समस्तीपुर छेड़खानी केस के आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन, अवैध निर्माण को किया गया ध्वस्त✦समस्तीपुर में नाबालिग बच्चियों से बदसलूकी मामला: ADG कमल किशोर ने की कार्रवाई की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश✦रिटायरमेंट से करीब तीन महीने पहले DGP पद से हटाए गए विनय कुमार, बने बिहार के मुख्य सूचना आयुक्त✦Patna Cricket News: PDCA की COM बैठक में बड़े फैसले, घरेलू क्रिकेट लीग का भी बजा बिगुल,10-11 अक्टूबर से लीग फॉर्म...✦बिहार के अगले मुख्य सूचना आयुक्त होंगे DGP विनय कुमार, चयन समिति की बैठक में बनी सहमति✦समस्तीपुर छेड़खानी केस के आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन, अवैध निर्माण को किया गया ध्वस्त✦समस्तीपुर में नाबालिग बच्चियों से बदसलूकी मामला: ADG कमल किशोर ने की कार्रवाई की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश✦रिटायरमेंट से करीब तीन महीने पहले DGP पद से हटाए गए विनय कुमार, बने बिहार के मुख्य सूचना आयुक्त✦Patna Cricket News: PDCA की COM बैठक में बड़े फैसले, घरेलू क्रिकेट लीग का भी बजा बिगुल,10-11 अक्टूबर से लीग फॉर्म...✦बिहार के अगले मुख्य सूचना आयुक्त होंगे DGP विनय कुमार, चयन समिति की बैठक में बनी सहमति

Bihar Crime News: बिहार में महिला हेडमास्टर के घर से ₹44 लाख की डकैती, पूरे समय कमरे में बंद रहा परिवार

Bihar Crime News: मुजफ्फरपुर में हेडमास्टर कामिनी कुमारी के घर रातोंरात डकैती। बदमाशों ने कमरों में बंद कर 24 लाख कैश-20 लाख के गहने लूटे। जांच में जुटी पुलिस..

Bihar Crime News
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के कुढ़नी थाना क्षेत्र के झिकटी गांव में देर रात एक संगठित डकैती ने पूरे इलाके को दहशत में डाल दिया है। सरकारी स्कूल की महिला प्रधानाध्यापक कामिनी कुमारी के घर पर धावा बोलने वाले बदमाशों ने सोते हुए परिवार के सभी सदस्यों को कमरों में बंद कर लाखों की संपत्ति लूट ली है। प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि इन डकैतों ने करीब 24 लाख रुपये कैश और 20 लाख रुपये के आभूषण उड़ा लिए। यह कैश परिवार ने जमीन बेचकर इकट्ठा किया था, जिसे बेटे की विदेश में मेडिकल पढ़ाई के लिए इस्तेमाल करना था।


यह घटना बुधवार रात करीब 2 बजे की बताई जा रही है। कामिनी कुमारी स्थानीय प्राइमरी स्कूल में हेडमास्टर हैं। वे अपने पति, ससुर (रिटायर्ड दारोगा) और अन्य परिवार जनों के साथ घर में सो रही थीं। तभी अचानक 4-5 मास्कधारी बदमाशों ने धावा बोलते हुए घर का दरवाजा तोड़ दिया। परिवार के चीखने-चिल्लाने पर डकैतों ने चाकू की नोक पर सबको कमरों में बंद कर दिया। लूट के बाद सभी बदमाश फरार हो गए।


इस घटना के बाद कामिनी के ससुर ने बताया कि बदमाशों ने घर की तलाशी ली और अलमारियों से कैश व गहने निकाल लिए। "हमने विरोध किया, लेकिन वे संख्या में ज्यादा थे। अब पोते की पढ़ाई का सपना टूट गया है।" घटना के बाद परिवार ने तुरंत कुढ़नी थाने में शिकायत दर्ज कराई। एसएसपी सुशील कुमार ने कहा, "मामला संज्ञान में है। हम गहन जांच कर रहे हैं। पड़ोसियों और परिवार के बयान ले रहे हैं, साथ ही सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे हैं। बदमाशों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए टीमें लगी हैं।"