ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Bihar Crime News: बिहार में आभूषण व्यवसायी को मारी गोली, हालत गंभीर

Bihar Crime News: मुजफ्फरपुर के सकरा थाना क्षेत्र में आभूषण व्यवसायी मनीष कुमार साह को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी है। गंभीर हालत में SKMCH रेफर...

Bihar Crime News
अस्पताल के बाहर का दृश्य
© रिपोर्टर
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar Crime News: मुजफ्फरपुर के सकरा थाना क्षेत्र के दुबहा-मनियारी रोड पर शुक्रवार रात बेखौफ बदमाशों ने आभूषण व्यवसायी मनीष कुमार साह को गोली मार दी है। मनीष मनियारी रसूलपुर के निवासी हैं और दुबहा में आभूषण की दुकान चलाते हैं, वह दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। तभी दो बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें रोका और कंधे में गोली मार दी।


घटना के बाद स्थानीय लोगों ने मनीष को तुरंत सकरा रेफरल अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें श्री कृष्ण मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल, मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया गया है।


परिजनों ने बताया कि मनीष दुकान बंद कर घर जा रहे थे जब बदमाशों ने उन पर हमला किया। प्रारंभिक तौर पर लूट को हमले का कारण माना गया है, लेकिन लूट की पुष्टि अभी तक नहीं हुई है। सकरा थाना पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। बदमाशों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।


इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। परिजन और स्थानीय लोग दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। 


रिपोर्ट: मनोज कुमार