ब्रेकिंग
कल पितृपक्ष मेला का उद्घाटन करेंगे सीएम सम्राट चौधरी, मेले की सभी तैयारियां पूरी; CCTV और ड्रोन से होगी निगरानीपुल पर नागिन डांस: रील बनाने के चक्कर में सबकुछ भूल गईं महिलाएं, बीच सड़क पर सारी हदें कर दी पार गणेश जी का लड्डू 1.01 करोड़ में नीलाम, शक्तिमान टीम ने सबसे अधिक लगाई बोली जमुई में छात्रा से दुर्व्यवहार मामला: 15 से 20 दिनों के भीतर आरोपियों को सजा दिलाएगी पुलिस, IAS-IPS ने संभाली कमानसमस्तीपुर का एक और वीडियो वायरल, लड़की के साथ बीच सड़क पर बदसलूकी; हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाती रहीकल पितृपक्ष मेला का उद्घाटन करेंगे सीएम सम्राट चौधरी, मेले की सभी तैयारियां पूरी; CCTV और ड्रोन से होगी निगरानीपुल पर नागिन डांस: रील बनाने के चक्कर में सबकुछ भूल गईं महिलाएं, बीच सड़क पर सारी हदें कर दी पार गणेश जी का लड्डू 1.01 करोड़ में नीलाम, शक्तिमान टीम ने सबसे अधिक लगाई बोली जमुई में छात्रा से दुर्व्यवहार मामला: 15 से 20 दिनों के भीतर आरोपियों को सजा दिलाएगी पुलिस, IAS-IPS ने संभाली कमानसमस्तीपुर का एक और वीडियो वायरल, लड़की के साथ बीच सड़क पर बदसलूकी; हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाती रही

Bihar Crime News: बिहार के इस जिले में गोलीबारी के बाद मचा हड़कंप, मुखिया समेत 2 गिरफ्तार

Bihar Crime News: बिहार के मुजफ्फरपुर के धनुषी में गाड़ी चलाने के विवाद पर गोलीबारी और चाकूबाजी हुई है। दो लोग घायल। मुखिया अंजनी साह और दीपक कुमार गिरफ्तार..

Bihar Crime News
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के रामपुर हरि थाना क्षेत्र के धनुषी इलाके में एक मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। यहां गाड़ी गलत ढंग से चलाने का विरोध करने पर मुखिया अंजनी साह और उसके साथियों ने गोलीबारी और चाकूबाजी कर दी, जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।


घायलों को तत्काल एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। पुलिस ने फुर्ती दिखाते हुए मुखिया अंजनी साह और उसके साथी दीपक कुमार को गिरफ्तार कर लिया, साथ ही घटनास्थल से दो खोखे भी बरामद किए हैं।


यह घटना धनुषी चौक के पास हुई है जो कि रामपुर हरि और हथौड़ी थाना क्षेत्र की सीमा पर स्थित है। घायलों में 45 वर्षीय सोहन कुमार और 25 वर्षीय राजा कुमार शामिल हैं। सोहन के परिजनों के अनुसार, मुखिया अंजनी साह गलत तरीके से गाड़ी चला रहा था, जिसका विरोध करने पर उसने गोली चला दी। साथ ही उसके साथियों ने चाकू से हमला कर दिया। गोलीबारी की आवाज सुनकर इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोग घायलों को अस्पताल पहुंचाने में जुट गए। चिकित्सकों ने बताया कि दोनों घायलों को गंभीर चोटें आई हैं और उनका इलाज जारी है।


रामपुर हरि थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मुखिया अंजनी साह सहित दो आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ ही हथियारों के खोखे जब्त हो गए हैं। प्रारंभिक पूछताछ में यह सामने आया कि विवाद सड़क पर गाड़ी चलाने को लेकर भड़का था जो तेजी से हिंसा में बदल गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर अन्य संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी है। इलाके के लोग इस घटना से दहशत में हैं।