ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : 8 सीटें जीतने निकली NDA, लेकिन अपनों ने ही बढ़ाई टेंशन! अनंत सिंह की बगावत से लेकर सारण के खेल तक समझिए पूरा गणित✦Bihar News : SBI में 7.96 करोड़ का बड़ा खेल! महिला अफसर पर 68 खाते खोलकर हेराफेरी का आरोप, ED की कार्रवाई से मचा हड़कंप✦पटना के बड़े होटलों में खाने से पहले सावधान: सरकारी छापेमारी में मिलीं हैरान करने सामान, आप भी हो जाइए सावधान✦Bihar News : बिहार में अपराधियों की खैर नहीं! हर थाने में बनेगी प्रोफेशनल क्रिमिनल की लिस्ट, सम्राट चौधरी का बड़ा आदेश✦त्योहारों से पहले पटना के प्रमुख होटलों में फूड सेफ्टी की रेड, जांच के दौरान मिली गंभीर गड़बड़ियां; 14 दिन का नोटिस✦Bihar MLC Election 2026 : 8 सीटें जीतने निकली NDA, लेकिन अपनों ने ही बढ़ाई टेंशन! अनंत सिंह की बगावत से लेकर सारण के खेल तक समझिए पूरा गणित✦Bihar News : SBI में 7.96 करोड़ का बड़ा खेल! महिला अफसर पर 68 खाते खोलकर हेराफेरी का आरोप, ED की कार्रवाई से मचा हड़कंप✦पटना के बड़े होटलों में खाने से पहले सावधान: सरकारी छापेमारी में मिलीं हैरान करने सामान, आप भी हो जाइए सावधान✦Bihar News : बिहार में अपराधियों की खैर नहीं! हर थाने में बनेगी प्रोफेशनल क्रिमिनल की लिस्ट, सम्राट चौधरी का बड़ा आदेश✦त्योहारों से पहले पटना के प्रमुख होटलों में फूड सेफ्टी की रेड, जांच के दौरान मिली गंभीर गड़बड़ियां; 14 दिन का नोटिस

Bihar Crime News: घर से बुलाकर युवक की गोली मारकर हत्या, केला बागान में शव मिलने से सनसनी

BEGUSARAI: बेगूसराय में एक बार फिर से अपराधियों का तांडव देखने को मिला है, जहां बदमाशों ने घर से बुलाकर एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या की इस वारदात के बाद इलाके में सनसनी

Bihar Crime News: घर से बुलाकर युवक की गोली मारकर हत्या, केला बागान में शव मिलने से सनसनी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय में एक बार फिर से अपराधियों का तांडव देखने को मिला है, जहां बदमाशों ने घर से बुलाकर एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या की इस वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना मंसूरचक थाना क्षेत्र के मकदमपुर गांव वार्ड-4 की है।


मृतक की पहचान नावकोठी थाना क्षेत्र के वीरेंद्र सिंह के 17 वर्षीया बेटे रवि कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रवि कुमार पिछले कई वर्षों से अपने ननिहाल में ही रहता था। गरुवार को अपराधियों ने रवि कुमार को घर से बुलाया और गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए।


घर से कुछ ही दूरी पर स्थित केला बागान से उसका शव मिलने के बाद सनसनी फैल गई। ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। फिलहाल हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। उधर, इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता