ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

Bihar Crime News: बिहार में नगर निगम कर्मी की गोली मारकर हत्या, छापेमारी में जुटी पुलिस

Bihar Crime News: गया के डेल्हा थाना क्षेत्र के बैरागी मोहल्ले में नगर निगम के सफाई कर्मी मनीष मांझी की चार अपराधियों ने सिर में गोली मारकर हत्या कर दी है। पुलिस की छापेमारी जारी..

Bihar Crime News
मनीष मांझी
© रिपोर्टर
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar Crime News: गया जिले के डेल्हा थाना क्षेत्र के बैरागी मोहल्ले में नगर निगम के सफाई कर्मी मनीष मांझी की चार अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। यह घटना देर रात की है, मनीष रात्रि में बाइक से अपने घर लौट रहा था। अपराधियों ने उसे रास्ते में अगवा कर लिया और एक सुनसान स्थान पर ले गए। वहां जाकर उन्होंने मनीष के सिर में तीन गोलियां मारी और उसकी हत्या कर दी। मनीष की मौत मौके पर ही हो गई। प्रारंभिक जांच में हत्या का कारण प्रेम प्रसंग से जुड़ा शादी का विवाद बताया जा रहा है।


इस घटना की सूचना मिलते ही डेल्हा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। डेल्हा थानाध्यक्ष देवराज इंद्र ने बताया कि मामले की हर बिंदु पर जांच की जा रही है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है। उन्होंने जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है।


मनीष मांझी बैरागी मोहल्ले का निवासी था और नगर निगम में सफाई कर्मी के रूप में कार्यरत था। इस घटना से क्षेत्र में तनाव का माहौल है और परिजन व स्थानीय लोग दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।


रिपोर्टर: नितम राज