ब्रेकिंग
समस्तीपुर में नाबालिग बच्चियों से बदसलूकी मामला: ADG कमल किशोर ने की कार्रवाई की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश✦रिटायरमेंट से करीब तीन महीने पहले DGP पद से हटाए गए विनय कुमार, बने बिहार के मुख्य सूचना आयुक्त✦Patna Cricket News: PDCA की COM बैठक में बड़े फैसले, घरेलू क्रिकेट लीग का भी बजा बिगुल,10-11 अक्टूबर से लीग फॉर्म...✦बिहार के अगले मुख्य सूचना आयुक्त होंगे DGP विनय कुमार, चयन समिति की बैठक में बनी सहमति✦बिहार में बड़ा सियासी खेल: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के खिलाफ FIR कराने थाना पहुंची मीसा भारती, पुलिस ने केस लिया या नहीं?✦समस्तीपुर में नाबालिग बच्चियों से बदसलूकी मामला: ADG कमल किशोर ने की कार्रवाई की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश✦रिटायरमेंट से करीब तीन महीने पहले DGP पद से हटाए गए विनय कुमार, बने बिहार के मुख्य सूचना आयुक्त✦Patna Cricket News: PDCA की COM बैठक में बड़े फैसले, घरेलू क्रिकेट लीग का भी बजा बिगुल,10-11 अक्टूबर से लीग फॉर्म...✦बिहार के अगले मुख्य सूचना आयुक्त होंगे DGP विनय कुमार, चयन समिति की बैठक में बनी सहमति✦बिहार में बड़ा सियासी खेल: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के खिलाफ FIR कराने थाना पहुंची मीसा भारती, पुलिस ने केस लिया या नहीं?

Bihar Crime News: बिहार में स्वर्ण व्यवसायी की गोली मारकर हत्या, अपराधियों की तलाश में जुटी पुलिस

Bihar Crime News: दरभंगा के बहादुरपुर में ज्वेलरी व्यवसायी राहुल कुमार पर बाइक सवार अपराधियों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं, हुई मौत। चार खोखे बरामद, पुलिस छापेमारी में जुटी..

Bihar Crime News
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
3 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के दरभंगा जिले में अपराध का काला साया फिर एक बार व्यापारियों पर मंडरा रहा है। बहादुरपुर थाना क्षेत्र के हाजीपुर गांव के पास बुधवार रात बाइक सवार अपराधियों ने स्वर्ण व्यवसायी राहुल कुमार पर पीछे से ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं, जिससे 25 वर्षीय राहुल की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और बाकरगंज सर्राफा बाजार में दहशत फैल गई। पुलिस ने चार खोखे बरामद किए हैं और अपराधियों की तलाश में छापेमारी तेज कर दी गई है।


राहुल कुमार ब्राह्मण टोला चौक पर अपनी ज्वेलरी दुकान चलाते थे। पिछले 10 वर्षों से किराए के मकान में व्यवसाय संभालने वाले राहुल की दुकान डेढ़ किलोमीटर दूर थी। बुधवार रात करीब 8 बजे दुकान बंद करने के बाद वे अपनी बाइक से लहेरियासराय थाना क्षेत्र के बाकरगंज दारू भट्टी स्थित घर लौट रहे थे। थलवारा-लहेरियासराय मार्ग पर एक निजी स्कूल के पास घात लगाए बाइक सवार अपराधियों ने उन पर हमला बोल दिया। पीछे से की गई अंधाधुंध फायरिंग में राहुल सड़क पर गिर पड़े। गोलीबारी की आवाज सुनकर स्थानीय लोग दौड़े और घायल राहुल को निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने चार गोली के खोखे बरामद किए हैं जो वारदात की क्रूरता बयां करते हैं। राहुल के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए दरभंगा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (DMCH) भेज दिया गया है। एफएसएल टीम ने भी मौके का मुआयना किया और सबूत जुटाए। पुलिस को अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ कि अपराधियों की संख्या कितनी थी, बहादुरपुर थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया है कि इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और अपराधियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। "घटना की सूचना मिलते ही हम मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी है। मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए DMCH भेज दिया गया है। अपराधियों की तलाश में छापेमारी जारी है।"


राहुल के परिवार में पत्नी और दो छोटे बच्चे हैं, जिनका सिर से पिता का साया उठ गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। सर्राफा बाजार में व्यापारियों ने हड़ताल का ऐलान किया है और कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए जा रहे हैं। लोगों का कहना है कि अपराधियों का मनोबल बढ़ रहा है और व्यापारियों में दहशत का माहौल है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि सख्त कार्रवाई की जाएगी।