ब्रेकिंग
बिहार में मौसम बिगाड़ सकता है आजादी के जश्न का मजा, स्वतंत्रता दिवस पर 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्टघूस लेने के मामले में सहरसा के पूर्व राजस्व कर्मचारी को 2 साल की सजा, निगरानी ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई कहीं ऐसा तो नहीं कि नीतीश कुमार जैसी दिमागी हालत.. डिप्टी सीएम पर क्या बोल गईं रोहिणी आचार्य? भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का दो दिवसीय दौरा, बिहार से होगी ELC 2.0 की शुरुआत17 अगस्त को विधायक पद की शपथ लेंगे प्रशांत किशोर, बांकीपुर में बदलाव के नए दौर की शुरुआतबिहार में मौसम बिगाड़ सकता है आजादी के जश्न का मजा, स्वतंत्रता दिवस पर 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्टघूस लेने के मामले में सहरसा के पूर्व राजस्व कर्मचारी को 2 साल की सजा, निगरानी ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई कहीं ऐसा तो नहीं कि नीतीश कुमार जैसी दिमागी हालत.. डिप्टी सीएम पर क्या बोल गईं रोहिणी आचार्य? भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का दो दिवसीय दौरा, बिहार से होगी ELC 2.0 की शुरुआत17 अगस्त को विधायक पद की शपथ लेंगे प्रशांत किशोर, बांकीपुर में बदलाव के नए दौर की शुरुआत

Bihar Crime News: छपरा में नाबालिग से दुष्कर्म, चारो आरोपी फरार

Bihar Crime News: छपरा के पोंझीया गांव में नाबालिग से गैंगरेप, चारो आरोपी फरार। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा, छापेमारी शुरू।

Bihar Crime News
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar Crime News: छपरा के कोपा थाना क्षेत्र के पोंझीया गांव में बुधवार शाम एक नाबालिग युवती के साथ गैंगरेप की दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। गांव के ही चार युवकों पर दुष्कर्म का आरोप है, जो घटना के बाद फरार हैं। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।


कोपा थाना क्षेत्र के पोंझीया गांव में बुधवार शाम यह नाबालिग युवती बगीचे में गई थी। परिजनों के अनुसार गांव के ही चार युवकों ने मिलकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने कोपा थाने में चारों आरोपियों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है।


कोपा थाना अध्यक्ष पिंटू कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर त्वरित कार्रवाई की गई। पीड़िता को महिला सिपाही के साथ मेडिकल जांच के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा गया है। अभी तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है और मामले की गहन जांच कर रही है।


रिपोर्ट: पवन कुमार सिंह, छपरा