ब्रेकिंग
बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल✦बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल

Bihar Crime News: भागलपुर में युवक का शव बगीचे से बरामद, परिजनों का हंगामा

Bihar Crime News: भागलपुर के नाथनगर में गुलशन पासवान का शव फंदे से लटका मिला, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप। हंगामे के बीच पुलिस जांच शुरू।

Bihar Crime News
घटनास्थल की तस्वीर
© रिपोर्टर
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar Crime News: भागलपुर के नाथनगर थाना क्षेत्र के मथुरापुर बगीचे में शुक्रवार सुबह 25 वर्षीय गुलशन पासवान का शव आम के पेड़ से फंदे पर लटका मिला है, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है। परिजनों ने जमीनी विवाद के चलते हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा किया है।


नाथनगर थाना क्षेत्र के मथुरापुर निवासी प्रकाश पासवान के 25 वर्षीय पुत्र गुलशन पासवान का शव शुक्रवार सुबह मथुरापुर बगीचे में आम के पेड़ से फंदे पर लटका मिला। परिजनों ने इसे आत्महत्या मानने से इनकार करते हुए जमीनी विवाद में हत्या का आरोप लगाया है। मृतक के भाई प्रीतम कुमार ने बताया कि गांव के चंदन मंडल और अन्य लोगों के साथ पिछले 20 वर्षों से जमीनी विवाद चल रहा था। उन्होंने दावा किया कि इन्हीं लोगों ने गुलशन की हत्या कर शव को फंदे से लटकाया।


घटना की सूचना मिलते ही सिटी SP शुभांक मिश्रा, सिटी DSP राकेश कुमार-2, FSL की टीम और तीन थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और जांच शुरू की है। परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी न होने तक शव का पोस्टमार्टम न कराने की जिद करते हुए जमकर हंगामा किया। पुलिस ने परिजनों को समझाने की कोशिश की और मामले की गहन जांच का आश्वासन दिया है।


रिपोर्ट: अजित कुमार, भागलपुर