ब्रेकिंग
बिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!बिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!

Bihar Crime News: बुजुर्ग की हत्या से दहला बांका, पूर्व मुखिया सहित 3 गिरफ्तार

Bihar Crime News: बिहार के बांका में 4 कट्ठा जमीन विवाद में 60 वर्षीय द्वारिका यादव की चाकू और गोली से हत्या। पूर्व मुखिया हबीब अंसारी समेत 3 गिरफ्तार। पुलिस जांच में जुटी।

Bihar Crime News
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
3 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के बांका जिले में जमीन विवाद ने एक बार फिर खून-खराबे का रूप ले लिया। शनिवार देर रात सूईया थाना क्षेत्र के अबरखा गांव में 4 कट्ठा जमीन को लेकर हुए विवाद में 60 वर्षीय द्वारिका यादव की चाकू और गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी गई। इस सनसनीखेज वारदात में धनुबसार पंचायत के पूर्व मुखिया हबीब अंसारी समेत तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मृतक के बेटे के बयान पर आठ लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है।


यह घटना अजगैबीनाथ-देवघर कांवरिया पथ के पास अबरखा गांव में रात करीब 1:30 बजे हुई है। द्वारिका यादव अपने दो बेटों के साथ सड़क किनारे सीवान धर्मशाला के पास शौचालय और स्नानागार चला रहे थे। बताया जाता है कि रात में एक बेटा शौचालय गया हुआ था, जबकि द्वारिका अपने दूसरे बेटे के साथ बात कर रहे थे। तभी हथियारों से लैस आठ लोग वहां पहुंचे। उन्होंने पहले बेटे के साथ मारपीट की, फिर द्वारिका को शौचालय की बिल्डिंग के पीछे ले जाकर चाकू से कई वार किए और सिर में गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर बेटों और आसपास के लोग दौड़े, लेकिन तब तक द्वारिका की मौत हो चुकी थी।


इस घटना के बाद कांवरिया पथ पर मौजूद कांवरियों में अफरा-तफरी मच गई। आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग जाम कर दिया, जिससे आधे घंटे तक यातायात ठप रहा। सूचना पर बेलहर एसडीपीओ राजकिशोर कुमार, कटोरिया थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय, सूईया थानाध्यक्ष विशाल कुमार और आनंदपुर ओपी अध्यक्ष विपिन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने समझा-बुझाकर जाम हटवाया और यातायात बहाल किया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेजा गया है।


पुलिस के अनुसार, मृतक के सड़क किनारे 4 कट्ठा जमीन को लेकर धनुबसार पंचायत के पूर्व मुखिया हबीब अंसारी और अन्य सात लोगों के साथ लंबे समय से विवाद चल रहा था। इस विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसके परिणामस्वरूप द्वारिका की हत्या हुई है। मृतक के बेटे प्रकाश यादव के बयान पर आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है, जिसमें से तीन को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस शेष आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।


इस घटना के बाद मृतक की पत्नी खुदिया देवी, बेटों प्रकाश, चुनचुन, उमेश, अरुण, संदीप और बेटी ललिता देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों में भी आक्रोश है और वे इस निर्मम हत्या की कड़ी निंदा कर रहे हैं। पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है और जल्द ही बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी की उम्मीद जताई गई है।