ब्रेकिंग
सीतामढ़ी में ताबड़तोड़ फायरिंग: ₹25 हजार के इनामी अपराधी राकेश यादव के भाई दिनेश यादव की गोली मारकर हत्या8 दिन बाद सोशल मीडिया पर एक्टिव हुए तेजस्वी, ट्वीट कर सीवान हिंसा पर सरकार को घेरा, पुलिस फायरिंग की जांच और कार्रवाई की मांगसीवान हिंसा के बाद इंटरनेट और सोशल मीडिया पर 24 घंटे की रोक, मुजफ्फरपुर-औरंगाबाद से बैन हटाBihar Transfer Posting: बिहार के 15 जिलों में सब रजिस्ट्रार की पोस्टिंग, जून माह में नहीं हो पाया था तबादला...प्रह्लाद जोशी बने नए शिक्षा मंत्री, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद हुआ ऐलानसीतामढ़ी में ताबड़तोड़ फायरिंग: ₹25 हजार के इनामी अपराधी राकेश यादव के भाई दिनेश यादव की गोली मारकर हत्या8 दिन बाद सोशल मीडिया पर एक्टिव हुए तेजस्वी, ट्वीट कर सीवान हिंसा पर सरकार को घेरा, पुलिस फायरिंग की जांच और कार्रवाई की मांगसीवान हिंसा के बाद इंटरनेट और सोशल मीडिया पर 24 घंटे की रोक, मुजफ्फरपुर-औरंगाबाद से बैन हटाBihar Transfer Posting: बिहार के 15 जिलों में सब रजिस्ट्रार की पोस्टिंग, जून माह में नहीं हो पाया था तबादला...प्रह्लाद जोशी बने नए शिक्षा मंत्री, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद हुआ ऐलान

Bihar Crime: नालंदा में 'पकड़ौआ' विवाह: ट्रैफिक जाम में फंसे युवक को पहले बनाया बंधक फिर जबरन करवाई शादी

NALANDA: बिहार में आए दिन 'पकड़ौआ' विवाह का मामला सामने आता रहता है। ताजा मामला नालंदा से जुड़ा हुआ है। जहां सोहसराय हॉल्ट के पास ट्रैफिक जाम में फंसे लव कुमार नामक युवक को

Bihar Crime: नालंदा में 'पकड़ौआ' विवाह: ट्रैफिक जाम में फंसे युवक को पहले बनाया बंधक फिर जबरन करवाई शादी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

NALANDA: बिहार में आए दिन 'पकड़ौआ' विवाह का मामला सामने आता रहता है। ताजा मामला नालंदा से जुड़ा हुआ है। जहां सोहसराय हॉल्ट के पास ट्रैफिक जाम में फंसे लव कुमार नामक युवक को लोगों ने पहले तो बंधक बना लिया फिर उसकी जमकर पिटाई कर दी। बाद में गांव की एक लड़की से उसकी जबरन शादी करवा दी गयी। 


पकड़ौआ विवाह का मामला रहुई थाना क्षेत्र के जगतनंदनपुर गांव की है। जहां एक लव कुमार नामक युवक के साथ जबरन शादी कराने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित युवक लव कुमार बिहारशरीफ कोर्ट में मुंशी है। सोमवार की शाम ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहा था तभी सोहसराय हॉल्ट के पास वो भीषण जाम में फंस गया। जिसका फायदा कुछ लोगों ने उठाया। 


जाम फंसे से कोर्ट के मुंशी लव कुमार को बंधक बना लिया और जबरन जगतनंदनपुर गांव ले गया जहां पहले तो उसकी जमकर पिटाई कर दी फिर दबाव डालकर उसकी जबरन शादी करा दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित युवक के पिता सुरेंद्र यादव रहुई थाने में पहुंचे और इस बात की लिखित शिकायत दर्ज करायी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते युवक को अपने कब्जे में लिया और इलाज के लिए रहुई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर ईलाज के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल उसे ले जाया गया। 


घटना के संबंध में थाने में पदस्थापित ललन कुमार ने बताया कि मामला प्रेम-प्रसंग का प्रतीत हो रहा है। लड़का के तरफ से थाने में लिखित आवेदन दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। वही लड़की के परिवार के लोग मारपीट की घटना से इनकार कर रहे है और शादी किये जाने की बात स्वीकार कर रहे है। 

नालंदा से राजकुमार मिश्रा की रिपोर्ट