ब्रेकिंग
बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल✦बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल

Bihar Crime News: बिहार में मस्तराम मठ के महंत की बेरहमी से हत्या, शराब पार्टी के बाद बदमाशों ने ले ली जान

Bihar Crime News: मधुबनी में बाबा मस्तराम कुटी के महंत रामदास मेहता की ईंट-पत्थर से कूचकर हत्या कर दी गई। शराब पार्टी के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Bihar Crime News
महंत की हत्या से सनसनी
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: मधुबनी के साहरघाट में सरदार टोल स्थित बाबा मस्तराम कुटी के महंत का ईंट पत्थर से कूचकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। खून से सना शव बरामद होते ही इलाके में सनसनी फैल गई। यह बात फैलते ही आसपास के लोगों की भीड़ घटनास्थल पर इकट्ठी हो गई। 


मृतक की पहचान 45 वर्षीय रामदास मेहता के रूप में हुई है, जो वर्षों से इसी कुटी पर महंत के रूप में रह रहे थे। मामले की सूचना मिलते ही साहरघाट थानाध्यक्ष अरविंद कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेज दिया है। 


घटनास्थल के पास बगीचे में भोजन बनाने एवं कोसी नहर के पुलिया के पास खाने और शराब पीने के साक्ष्य मिले हैं। स्थानीय लोगों द्वारा शराबियों द्वारा हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। इस घटना से इलाके में आक्रोश और दहशत फैला हुआ है। लोगों ने इस मामले का जल्द खुलासा कर दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग की है।


घटना की सूचना पर बेनीपट्टी के एसडीपीओ अमित कुमार मौके पर पहुंचे और छानबीन की। डीएसपी कुमार ने बताया कि घटनास्थल पर तकनीकी रूप से मामले की जांच शुरू कर दी गई है। डॉग स्क्वॉड और एफएसएल टीम बुलाई जा रही है जल्द ही मामले का उद्भेदन कर लिया जाएगा। 

रिपोर्ट- कुमार गौरव, मधुबनी

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता