ब्रेकिंग
बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल✦बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल

Bihar Crime News: पुलिस की गिरफ्त में आए लुटेरा गिरोह के पांच बदमाश, लोगों को ऐसे बनाते थे शिकार

Bihar Crime News: रोहतास पुलिस ने एक लुटेरा गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है। ये अपराधी ट्रेन और बस में सफर करने वाली महिलाओं के गहने लूटते थे।

Bihar Crime News
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: रोहतास पुलिस ने लुटेरा गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने चोरी के आभूषण के साथ गिरोह के पांच अपराधी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्त में आए लुटेरा गिरोह के सदस्य खासकर ट्रेनों और बसों में लूटपाट एवं छीनतई की वारदात को अंजाम देते थे।


गिरफ्तार बदमाशों के पास से 1 किलो 453 ग्राम चांदी तथा 45 ग्राम से अधिक सोने के आभूषण बरामद हुए हैं। पकड़े गए अपराधियों में तीन अपराधी खगड़िया जिला के महेशखूंट का रहने वाले हैं जबकि एक बेगूसराय का रहने वाला है। 


सासाराम के एसडीपीओ दिलीप कुमार ने बताया कि नगर थाना की पुलिस को सूचना मिली कि पुरानी बस स्टैंड में एक कार में कुछ अपराधी सवार है। पुलिस जब छापामारी की तो उसमें से कुछ लोग निकल कर भागने लगे। कार में से दो बैग बरामद हुआ, जिसमें सोना-चांदी के आभूषण मिले हैं। 


गिरफ्तार संजय यादव, अजय कुमार तथा चंदन कुमार खगड़िया के महेशखुट का रहने वालें हैं जबकि पलटू सहनी बेगूसराय के साहेबपुर कमाल का रहने वाला है। वही कर चालक शशिकांत कैमूर जिला का निवासी है। ये सभी ट्रेन तथा बस में घुसकर आभूषण पहनी महिलाओं को टारगेट करते थे।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता