ब्रेकिंग
Bihar News: मुंगेर-भागलपुर गंगा पथ का रास्ता साफ, एलिवेटेड रोड को मिली NOC; गंगा किनारे बनेंगे घाटसहरसा एयरपोर्ट के विकास की राह हुई आसान, AAI ने ₹42.52 करोड़ की निविदा जारी कीअचानक बिहार के नेता बन गए मॉडल, क्यों हो रही इस रेट्रो ट्रेंड की चर्चा?छात्रा से छेड़खानी के आरोप में स्कूल में ग्रामीणों ने किया हंगामा, आरोपी शिक्षक गिरफ्तारजमुई में आर्थिक अपराध मामले का फरार आरोपी रघुनन्दन यादव गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गयाBihar News: मुंगेर-भागलपुर गंगा पथ का रास्ता साफ, एलिवेटेड रोड को मिली NOC; गंगा किनारे बनेंगे घाटसहरसा एयरपोर्ट के विकास की राह हुई आसान, AAI ने ₹42.52 करोड़ की निविदा जारी कीअचानक बिहार के नेता बन गए मॉडल, क्यों हो रही इस रेट्रो ट्रेंड की चर्चा?छात्रा से छेड़खानी के आरोप में स्कूल में ग्रामीणों ने किया हंगामा, आरोपी शिक्षक गिरफ्तारजमुई में आर्थिक अपराध मामले का फरार आरोपी रघुनन्दन यादव गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

बिहार : क्रिकेट खेलने के दौरान मामा ने अपने ही भांजे को मार दी गोली, हाल ही में जेल से बाहर आया था आरोपी

ARARIA : खबर अररिया से आ रही है, जहां एक मामा ने अपने ही भांजे को गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। आनन-फानन में घायल किशोर को परि

बिहार : क्रिकेट खेलने के दौरान मामा ने अपने ही भांजे को मार दी गोली, हाल ही में जेल से बाहर आया था आरोपी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

ARARIA : खबर अररिया से आ रही है, जहां एक मामा ने अपने ही भांजे को गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। आनन-फानन में घायल किशोर को परिजन अस्पताल लेकर भागे। स्थानीय पीएचसी में प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसे पूर्णिया रेफर कर दिया है। फिलहाल गोली किशोर के शरीर से नहीं निकल सकी है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। 


गोली लगने से घायल लड़के की पहचान फारबिसगंज के रमई गांव निवासी अमित झा के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि बच्चा क्रिकेट खेल रहा था इसी दौरान मामा धीरज झा कहीं से आया और अपने 12 वर्षीय भांजे अमित झा पर गोली चला दी।


गोली अमित के कंधे में जा लगी। आनन-फानन में परिजन उसे फारबिसगंज अनुमंडलीय अस्पताल में लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार करने के बाद डॉक्टरों ने उसे पूर्णिया रेफर कर दिया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बच्चे के मामा ने जान बूझकर उसे गोली मारी है। हालांकि बच्चे के परिजनों ने बताया कि पिस्टल चेक करने के दौरान गलती से गोली चल गई जो अमित को जा लगी।


इधर, मौके पर पहुंचे फारबिसगंज SDPO रामपुकार सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। उन्होंने कहा कि FIR दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और केस दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। एसडीपीओ ने बताया कि आरोपी मामा हाल ही में जेल से छूटकर बाहर आया था।