ब्रेकिंग
WhatsApp मैसेज पर 1 अक्टूबर से लगेगा 14 पैसे का चार्ज? जानें आम यूजर्स पर पड़ेगा या नहीं असर✦मुजफ्फरपुर में बड़ा हादसा: नहर में डूबने से मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की मौत, एक अस्पताल में भर्ती✦विनय बिहारी के समर्थन में उतरे कांग्रेस विधायक अभिषेक रंजन, फोन पर सम्राट चौधरी के आश्वासन के बाद धरना समाप्त✦गयाजी में युवक-युवती से बदसलूकी और मारपीट का VIDEO वायरल, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा✦बेगूसराय होटल कांड के मुख्य आरोपी रोहित की गिरफ्तारी की खबर, नेपाल बॉर्डर इलाके से पुलिस ने दबोचा!✦WhatsApp मैसेज पर 1 अक्टूबर से लगेगा 14 पैसे का चार्ज? जानें आम यूजर्स पर पड़ेगा या नहीं असर✦मुजफ्फरपुर में बड़ा हादसा: नहर में डूबने से मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की मौत, एक अस्पताल में भर्ती✦विनय बिहारी के समर्थन में उतरे कांग्रेस विधायक अभिषेक रंजन, फोन पर सम्राट चौधरी के आश्वासन के बाद धरना समाप्त✦गयाजी में युवक-युवती से बदसलूकी और मारपीट का VIDEO वायरल, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा✦बेगूसराय होटल कांड के मुख्य आरोपी रोहित की गिरफ्तारी की खबर, नेपाल बॉर्डर इलाके से पुलिस ने दबोचा!

बिहार: कोर्ट के सामने ही पत्नी ने पति को पीटा, हाई वोल्टेज ड्रामे का वीडियो आया सामने

SITAMARHI: सीतामढ़ी जिले से अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां जिला कोर्ट के सामने ही एक पत्नी अपने पति के साथ मारपीट करने लगी। बीच सड़क पर दोनों का हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला

बिहार: कोर्ट के सामने ही पत्नी ने पति को पीटा, हाई वोल्टेज ड्रामे का वीडियो आया सामने
First Bihar
2 मिनट

SITAMARHI: सीतामढ़ी जिले से अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां जिला कोर्ट के सामने ही एक पत्नी अपने पति के साथ मारपीट करने लगी। बीच सड़क पर दोनों का हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला है। मारपीट की वजह यह है कि उसका पति उसके साथ नहीं रहना चाहता है, जबकि पत्नी उसे अपने साथ ले जाने की ज़िद पर अड़ गई थी। 




जिला न्यायालय के मेन गेट के सामने ही ये हाई वोल्टेज ड्रामा चला। पत्नी सरेआम सड़क पर अपने पति की पिटाई करने लगी। इस दौरान पति भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन महिला उसे घेरकर पीटे जा रही थी। मौके पर मौजूद इकट्ठा भीड़ ने दोनों के बीच हो रहे झगड़े को रोकने का भी प्रयास किया लेकिन महिला के सिर पर अपने पति को पीटने का जैसे भूत सवार हो गया था। 




महिला का नाम चंचला है। बताया जा रहा है कि कोर्ट ने दोनों को साथ रहने का आदेश दिया था, इसके बाद भी उसका पति अपनी पत्नी के साथ जाने को तैयार नहीं था। पत्नी इस बात की ज़िद पर अड़ गई थी कि वह अपने पति को आज साथ लेकर ही जाएगी। इसी बात पर दोनों के बीच झड़प होती रही और लोग बीच सड़क पर खड़े होकर तमाशा देखते रहे। 


टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Saurav

FirstBihar संवाददाता