ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार STET अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर! 11 नवंबर का एग्जाम टला, अब इस तारीख को होगी परीक्षा✦Bihar News : बिहार में दिवाली के दिन तक नहीं मिली सरकारी कर्मचारियों को सैलरी, मुख्य सचिव के आदेश के बावजूद अटका वेतन✦Bihar News : बिहार में किसानों की बल्ले-बल्ले! अब खेतों तक पहुंचेगा गंगा का पानी, CM सम्राट ने किया बड़ा ऐलान✦Bihar News : बिहार में दिवाली पर चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा, आग लगने पर 2-5 मिनट में पहुंचेगी दमकल; ये नंबर आएंगे काम✦जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦Bihar News : बिहार STET अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर! 11 नवंबर का एग्जाम टला, अब इस तारीख को होगी परीक्षा✦Bihar News : बिहार में दिवाली के दिन तक नहीं मिली सरकारी कर्मचारियों को सैलरी, मुख्य सचिव के आदेश के बावजूद अटका वेतन✦Bihar News : बिहार में किसानों की बल्ले-बल्ले! अब खेतों तक पहुंचेगा गंगा का पानी, CM सम्राट ने किया बड़ा ऐलान✦Bihar News : बिहार में दिवाली पर चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा, आग लगने पर 2-5 मिनट में पहुंचेगी दमकल; ये नंबर आएंगे काम✦जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप

बिहार : चोरी के दौरान पुजारी की बेरहमी से हत्या, मंदिर से अष्टधातु की 13 मूर्तियां ले गए बदमाश

CHAPRA : खबर छपरा से है, जहां बेखौफ अपराधियों ने मंदिर के पुजारी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना नगरा के अफौर गांव की है। यहां सोमवार की देर रात ठाकुरबाड़ी मठिया में अपराधी मूर्तियो

बिहार : चोरी के दौरान पुजारी की बेरहमी से हत्या, मंदिर से अष्टधातु की 13 मूर्तियां ले गए बदमाश
Mukesh Srivastava
2 मिनट

CHAPRA : खबर छपरा से है, जहां बेखौफ अपराधियों ने मंदिर के पुजारी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना नगरा के अफौर गांव की है। यहां सोमवार की देर रात ठाकुरबाड़ी मठिया में अपराधी मूर्तियों की चोरी करने के लिए पहुंचे थे। पुजारी ने जब इसका विरोध किया तो बदमाशों ने उसकी हत्या कर दी और मंदिर से अष्टधातु की 13 मूर्तियां चुरा कर चलते बने। मंगलवार की सुबह जह ग्रामीण मंदिर की साफ सफाई के लिए पहुंचे तो मूर्तियों को गायब पाया। जिसके बाद ग्रामीण मंदिर में ही सो रहे पुजारी के कमरे में पहुंचे तो उसे मृत पाया। घटना के बाद इलाके के लोगों में हड़कंप मच गया।


ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मृतक पुजारी बाबा गोरखदास के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले के छानबीन में जुट गई है। पुलिस द्वारा डॉग स्क्वायड की टीम को भी मौके पर बुलाया है लेकिन फिलहाल पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लग सका है। बताया जा रहा है कि चोरों ने मंदिर के महंथ गोरखदास की गला दबाकर हत्या कर दी है।


जानकारी के मुताबिक चोरों ने मंदिर में स्थापित अष्टधातु की 14 में से 13 मूर्तियों को चुरा लिया है। इस घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। आशंका जताई जा रही है कि मंदिर के महंथ ने चोरों को पहचान लिया होगा, भेद खुलने के डर से चोरों ने पुजारी की हत्या कर दी होगी। फिलहाल पुलिस ने घटना के सभी बिंदुओं पर अपनी तफ्तीश शुरू कर दी है और अपराधियों को जल्द गिरफ्तार कर लिए जाने का भरोसा दिलाया है।