ब्रेकिंग
साढ़े तीन घंटे में नई दिल्ली से वाराणसी: देश की दूसरी बुलेट ट्रेन को मिली मंजूरी, स्पीड रेल नेटवर्क से जुड़ेंगे पटना समेत कई शहर✦ट्रेन से निशांत कुमार यूपी रवाना, जेडीयू की अहम बैठक में होंगे शामिल, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी ✦बिहार में BJP का बड़ा दांव, दोनों निर्दलीय नवनिर्वाचित MLC को पार्टी में कराया शामिल✦बेगूसराय में सड़क के गड्ढों को दिया नेताओं का नाम, कहीं 'गिरिराज सिंह कुंड' तो कहीं 'कुमार शैलेन्द्र और कुंदन कुंड', ग्रामीणों का अनोखा विरोध✦भवन निर्माण के इस 'अधीक्षण अभियंता' ने पत्नी के नाम पर अर्जित करोड़ों की संपत्ति छुपा लिया ! मुख्य सचिव का स्पष्ट आदेश- ऐसे अफसरों के खिलाफ ''प्रिवेंसन ऑफ करप्शन एक्ट के तहत क्रिमिनल केस करें''✦साढ़े तीन घंटे में नई दिल्ली से वाराणसी: देश की दूसरी बुलेट ट्रेन को मिली मंजूरी, स्पीड रेल नेटवर्क से जुड़ेंगे पटना समेत कई शहर✦ट्रेन से निशांत कुमार यूपी रवाना, जेडीयू की अहम बैठक में होंगे शामिल, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी ✦बिहार में BJP का बड़ा दांव, दोनों निर्दलीय नवनिर्वाचित MLC को पार्टी में कराया शामिल✦बेगूसराय में सड़क के गड्ढों को दिया नेताओं का नाम, कहीं 'गिरिराज सिंह कुंड' तो कहीं 'कुमार शैलेन्द्र और कुंदन कुंड', ग्रामीणों का अनोखा विरोध✦भवन निर्माण के इस 'अधीक्षण अभियंता' ने पत्नी के नाम पर अर्जित करोड़ों की संपत्ति छुपा लिया ! मुख्य सचिव का स्पष्ट आदेश- ऐसे अफसरों के खिलाफ ''प्रिवेंसन ऑफ करप्शन एक्ट के तहत क्रिमिनल केस करें''

बिहार: चोरी की बड़ी वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, 6.50 लाख के साथ 3 बदमाश गिरफ्तार

BHAGALPUR: खबर भागलपुर के नवगछिया से है, जहां पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। वारदात के तीन दिन के भीतर ही पुलिस ने चोरी की बड़ी वारदात का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने लाखों की चोरी

बिहार: चोरी की बड़ी वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, 6.50 लाख के साथ 3 बदमाश गिरफ्तार
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BHAGALPUR: खबर भागलपुर के नवगछिया से है, जहां पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। वारदात के तीन दिन के भीतर ही पुलिस ने चोरी की बड़ी वारदात का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने लाखों की चोरी करने वाले तीन अपराधियों को करीब साढ़े 6 लाख रुपया कैश और चोरी गए राइफल के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार सभी अपराधी नाबालिग बताए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस वारदात में शामिल दो अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।


दरअसल, बीते शुक्रवार के सुबह पवन चिरानिया के घर से लाइसेंसी राइफल, गोली और 9 लाख पचास हजार रुपए की चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। चोरी की यह घटना नवगछिया पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बन गई थी। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए वारदात में शामिल तीन बदमाशों को साढ़े 6 लाख कैश के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने विशेष टीम का गठन कर मामले का खुलासा कर दिया।


नवगछिया एसडीपीओ दिलीप कुमार और नवगछिया थाना अध्यक्ष भारत भूषण के नेतृत्व में टीम गठित कर व्यवसाई के घर झाड़ू पोछा करने वाली महिला को संदेह के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर सारा जुर्म कबूल कर लिया एवं चोरी किए गए 315 बोर की राइफल एवं बरामद छह लाख पचास बरामद कर लिया गया है। नवगछिया पुलिस इसे बड़ी सफलता मान रही है।

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Ajit Kumar

FirstBihar संवाददाता