ब्रेकिंग
क्या यही शराबबंदी है? मोतिहारी के एक होटल में छापेमारी, शराब पार्टी करते 4 गिरफ्तारमोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह के स्वागत में समर्थकों ने लहराए हथियार, नर्तकियों के साथ किया डांस, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपमुजफ्फरपुर सड़क हादसे में 4 की मौत, CM सम्राट चौधरी ने जताया शोक, 4-4 लाख मुआवजे का ऐलानदिल्ली दौरे पर CM सम्राट चौधरी, आडवाणी-अमित शाह सहित कई दिग्गज नेताओं से मिले‎यूपी में VIP को मिली बड़ी मजबूती, प्रेमचंद कश्यप और अच्छे लाल निषाद हजारों समर्थकों के साथ मुकेश सहनी की पार्टी में हुए शामिलक्या यही शराबबंदी है? मोतिहारी के एक होटल में छापेमारी, शराब पार्टी करते 4 गिरफ्तारमोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह के स्वागत में समर्थकों ने लहराए हथियार, नर्तकियों के साथ किया डांस, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपमुजफ्फरपुर सड़क हादसे में 4 की मौत, CM सम्राट चौधरी ने जताया शोक, 4-4 लाख मुआवजे का ऐलानदिल्ली दौरे पर CM सम्राट चौधरी, आडवाणी-अमित शाह सहित कई दिग्गज नेताओं से मिले‎यूपी में VIP को मिली बड़ी मजबूती, प्रेमचंद कश्यप और अच्छे लाल निषाद हजारों समर्थकों के साथ मुकेश सहनी की पार्टी में हुए शामिल

Bihar Crime News: बिहार में भूमि विवाद को लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग, 15 साल के लड़के को लगी दो गोलियां

Bihar Crime News: बिहार के छपरा में भूमि विवाद के दौरान दो पाटीदारों के बीच फायरिंग हुई, जिसमें 15 वर्षीय किशोर अजय गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए पीएमसीएच पटना रेफर किया गया, जबकि पुलिस इलाके में छापेमारी और सुरक्षा बढ़ा दी है।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के छपरा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरनाम छपरा में जमीनी विवाद को लेकर दो पाटीदारों के बीच जमकर फायरिंग हुई, जिसमें एक 15 वर्षीय किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।


जानकारी के अनुसार, हरनाम छपरा में एक कट्ठा जमीन को लेकर दोनों पक्षों के बीच काफी दिनों से विवाद चल रहा था। गुरुवार को दोनों पाटीदारों के बीच इसी मुद्दे पर बातचीत हो रही थी। इसी दौरान कहासुनी बढ़ गई और विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि एक पक्ष की ओर से अचानक अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी गई।


फायरिंग के दौरान दूसरे पक्ष के 15 वर्षीय अजय को दो गोली लग गई। गोली लगते ही अजय जमीन पर गिर पड़ा, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजन और स्थानीय लोग उसे तुरंत इलाज के लिए सदर अस्पताल, छपरा लेकर पहुंचे। सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (PMCH) रेफर कर दिया। 


फिलहाल किशोर की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। फिलहाल पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

रिपोर्ट- पवन कुमार सिंह, छपरा

टैग्स
रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता

संबंधित खबरें