ब्रेकिंग
Bihar weather : बिहार में आज फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट; 25 सितंबर तक सतर्क रहने की सलाहबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासBihar weather : बिहार में आज फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट; 25 सितंबर तक सतर्क रहने की सलाहबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयास

बिहार: BJP नेता हत्याकांड में पुलिस का बड़ा खुलासा, लड़की के चक्कर में गई थी सोनू की जान

BETTIAH: बेतिया के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गोडवा टोला गांव में बीते 4 सितंबर को मॉर्निग वॉक बदमाशों ने बीजेपी नेता की चाकू मारकर बेरहमी से हत्या कर दी थी। बीजेपी नेता सोनू हत्याका

बिहार: BJP नेता हत्याकांड में पुलिस का बड़ा खुलासा, लड़की के चक्कर में गई थी सोनू की जान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BETTIAH: बेतिया के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गोडवा टोला गांव में बीते 4 सितंबर को मॉर्निग वॉक बदमाशों ने बीजेपी नेता की चाकू मारकर बेरहमी से हत्या कर दी थी। बीजेपी नेता सोनू हत्याकांड के बेतिया पुलिस ने चुनौती के रूप में लेते हुए तीन दिनों के भीतर ही इसका खुलासा कर दिया। पुलिस ने जो खुलासा किया है वह बहुत ही चौंकाने वाला है। पुलिस के मुताबिक लड़की के चक्कर में बीजेपी नेता की जान गई थी।


दरअसल, मुफस्सिल थाना की पुलिस ने भाजपा नेता सोनू कुमार की हत्या का खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक, सोनू की हत्या दो किशोरियों के साथ दुष्कर्म का बदला लेने के लिए की गई थी। पुलिस ने कहा है कि सोनू ने हत्या से चार दिन पहले अपने दोस्त के साथ मिलकर दो लड़कियों के साथ दुष्कर्म किया था और दोनों लड़कियों के साथ फिर से संबंध बनाने के लिए दबाव बना रहा था। दोनों लड़कियों ने इस बात की जानकारी अपने प्रेमी को दी थी। जिसके बाद लड़कियों ने सोनू के हत्या का प्लान बनाया। 


दुष्कर्म पीड़ित दोनों लड़कियों के प्रेमी ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर सोनू और संदीप पर हमला बोल दिया था। मौके पर भाजपा नेता सोनू की मौत हो गई थी जबकि संदीप ने भागकर अपनी जान बचाई थी। घटना में इस्तेमाल किए गए चाकू और संबंधित मोबाइल के साथ सोनू द्वारा लड़कियों की खींची गई अश्लील फोटो को भी पुलिस ने बरामद किया है। दुष्कर्म पीड़िता दोनों लड़कियों के साथ ही हत्या के दो आरोपी भी नाबालिक हैं जबकि हत्याकांड में शामिल एक बालिग आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर मीडिया के सामने पेश किया।



रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

ALOK KUMAR

FirstBihar संवाददाता