ब्रेकिंग
जिला पार्षद पति की हत्या मामले एक्शन: लापरवाही बरतने वाले SHO और दारोगा पर गिरी गाज, SP ने किया सस्पेंडजिला पार्षद पति की हत्या के बाद बवाल, गुस्साए लोगों ने SP की गाड़ी में की तोड़फोड़; आधा दर्जन पुलिस वैन को किया क्षतिग्रस्तBihar Government : थोड़ी देर में CM सचिवालय में जुटेंगे मंत्री, सम्राट चौधरी ने अचानक क्यों बुलाई बैठक? सामने आई बड़ी वजहBihar News: बिहार के सरकारी अस्पतालों में 783 नई नियुक्तियां, 1 महीने में ज्वाइनिंग; जानिए किस पद पर कितनी बहालीBihar News : विनय कुमार के बाद कौन बनेगा बिहार का DGP? शुरू हुई चयन प्रक्रिया, रेस में ये बड़े नामजिला पार्षद पति की हत्या मामले एक्शन: लापरवाही बरतने वाले SHO और दारोगा पर गिरी गाज, SP ने किया सस्पेंडजिला पार्षद पति की हत्या के बाद बवाल, गुस्साए लोगों ने SP की गाड़ी में की तोड़फोड़; आधा दर्जन पुलिस वैन को किया क्षतिग्रस्तBihar Government : थोड़ी देर में CM सचिवालय में जुटेंगे मंत्री, सम्राट चौधरी ने अचानक क्यों बुलाई बैठक? सामने आई बड़ी वजहBihar News: बिहार के सरकारी अस्पतालों में 783 नई नियुक्तियां, 1 महीने में ज्वाइनिंग; जानिए किस पद पर कितनी बहालीBihar News : विनय कुमार के बाद कौन बनेगा बिहार का DGP? शुरू हुई चयन प्रक्रिया, रेस में ये बड़े नाम

बिहार: बाइक सवार युवक को अपराधियों ने मारी गोली, पैर और जांघ में लगी गोली

MOTIHARI: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं। यही कारण है कि अपराधी एक के बाद एक क्राइम की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला मोतिहारी में सामने आया है। जहां अपराधियों ने एक

बिहार: बाइक सवार युवक को अपराधियों ने मारी गोली, पैर और जांघ में लगी गोली
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MOTIHARI: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं। यही कारण है कि अपराधी एक के बाद एक क्राइम की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला मोतिहारी में सामने आया है। जहां अपराधियों ने एक युवक को गोली मारी है। गोली मारने के बाद बाइक सवार बदमाश मौके से फरार हो गये। 


आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने युवक को इलाज के लिए प्राइवेट नर्सिंग होम में एडमिट कराया है। जहां उसकी हालत सामान्य बतायी जा रही है। घटना मोतिहारी के हरसिद्धि थाना क्षेत्र के गायघाट नहर पुल के पास की है। बताया जाता है कि घायल युवक मोहित बरमसवा इलाके का रहने वाला है। 


परिजनों ने बताया कि वह अपने घर से अरेराज जाने के लिए बाइक से निकला था। तभी पहले से घात लगाए बैठे अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। गोली मोहित के पैर और जांघ में लग गयी। जिसके बाद युवक मौके पर ही गिर पड़ा और उसे गिरता देख अपराधी नौ दो ग्यारह हो गये। गोली की आवाज सुनकर आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे जिसके बाद युवक को निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया।


फिलहाल युवक की स्थिति सामान्य बनी हुई है। घायल युवक ने बताया कि जब वह अपनी बाइक से अरेराज की ओर जा रहा था तभी अज्ञात अपराधियों ने उसे गोली मारी। गोली मारने वाले अपराधियों को वह पहचान नहीं पाया। जबकि इस पूरे मामले पर हरसिद्धि थाना पुलिस का कहना है कि घायल युवक की पूछताछ की जा रही है। गोली क्यों और किसने मारी इस बात का पता अब तक नहीं चल पाया है। फिलहाल पुलिस घटना के सभी बिन्दुओं की जांच कर रही है।