ब्रेकिंग
साढ़े तीन घंटे में नई दिल्ली से वाराणसी: देश की दूसरी बुलेट ट्रेन को मिली मंजूरी, स्पीड रेल नेटवर्क से जुड़ेंगे पटना समेत कई शहर✦ट्रेन से निशांत कुमार यूपी रवाना, जेडीयू की अहम बैठक में होंगे शामिल, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी ✦बिहार में BJP का बड़ा दांव, दोनों निर्दलीय नवनिर्वाचित MLC को पार्टी में कराया शामिल✦बेगूसराय में सड़क के गड्ढों को दिया नेताओं का नाम, कहीं 'गिरिराज सिंह कुंड' तो कहीं 'कुमार शैलेन्द्र और कुंदन कुंड', ग्रामीणों का अनोखा विरोध✦भवन निर्माण के इस 'अधीक्षण अभियंता' ने पत्नी के नाम पर अर्जित करोड़ों की संपत्ति छुपा लिया ! मुख्य सचिव का स्पष्ट आदेश- ऐसे अफसरों के खिलाफ ''प्रिवेंसन ऑफ करप्शन एक्ट के तहत क्रिमिनल केस करें''✦साढ़े तीन घंटे में नई दिल्ली से वाराणसी: देश की दूसरी बुलेट ट्रेन को मिली मंजूरी, स्पीड रेल नेटवर्क से जुड़ेंगे पटना समेत कई शहर✦ट्रेन से निशांत कुमार यूपी रवाना, जेडीयू की अहम बैठक में होंगे शामिल, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी ✦बिहार में BJP का बड़ा दांव, दोनों निर्दलीय नवनिर्वाचित MLC को पार्टी में कराया शामिल✦बेगूसराय में सड़क के गड्ढों को दिया नेताओं का नाम, कहीं 'गिरिराज सिंह कुंड' तो कहीं 'कुमार शैलेन्द्र और कुंदन कुंड', ग्रामीणों का अनोखा विरोध✦भवन निर्माण के इस 'अधीक्षण अभियंता' ने पत्नी के नाम पर अर्जित करोड़ों की संपत्ति छुपा लिया ! मुख्य सचिव का स्पष्ट आदेश- ऐसे अफसरों के खिलाफ ''प्रिवेंसन ऑफ करप्शन एक्ट के तहत क्रिमिनल केस करें''

बिहार: बाइक सवार अपराधियों ने डॉक्टर दंपती को मारी गोली, गंभीर हालत में पटना रेफर

NAWADA: पटना-रांची रोड नेशनल हाईवे-31 पर अपराधियों ने एक दंपती को गोली मार दी। घटना अकबरपुर थाना क्षेत्र के राजा देवर गांव के पास की है। घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। प

बिहार: बाइक सवार अपराधियों ने डॉक्टर दंपती को मारी गोली, गंभीर हालत में पटना रेफर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

NAWADA: पटना-रांची रोड नेशनल हाईवे-31 पर अपराधियों ने एक दंपती को गोली मार दी। घटना अकबरपुर थाना क्षेत्र के राजा देवर गांव के पास की है। घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।  


घटना के संबंध में बताया जाता है कि बाइक सवार दो अपराधियों ने पति-पत्नी को गोली मार दी। गोली मारने के बाद मौके से फरार हो गये। गोली लगने से दंपती गंभीर रूप से घायल हो गये। जिन्हें स्थानीय लोगों ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को पीएमसीएच रेफर किया गया है। 


दंपती की पहचान अकबरपुर थाना क्षेत्र के फरहा गांव निवासी रवि रंजन और उनकी पत्नी ज्योति सिन्हा के रुप में हुई है। दोनों पति-पत्नी पेशे से डॉक्टर हैं और नवादा के पुरानी जेल रोड में क्लीनिक चलाते हैं। घटना का कारण जमीन की खरीद बिक्री का होना बताया जा रहा है।  


क्लीनिक से घर लौटने के दौरान बाइक सवार दो अपराधियों ने गोली मारी और मौके से फरार हो गये। घायल रवि रंजन ने बताया कि वे पत्नी के साथ नवादा नगर के पुरानी जेल रोड स्थित क्लीनिक से घर बाइक से लौट रहे थे। राजा देवर के पास पहुंचते ही बाइक सवार सामने से आया और ताबड़तोड़ गोलियां चलाने लगा। 


अपराधियों ने दो गोली रवि रंजन के सीने में मारी। जबकि पत्नी ज्योति सिन्हा के पेट में एक गोली लगी है। रवि रंजन ने बताया कि नवादा के सद्भावना चौक के पास 13 धुर जमीन की खरीद के लिए पप्पू और प्रदीप को उन्होंने 13.50 लाख रुपये दिये थे लेकिन जमीन का मालिक रजिस्ट्री करने को तैयार नहीं हो रहा है।


 जमीन लिखने के बजाय वह टालमटोल कर रहे है। उन्होंने आशंका जताई है कि शायद इसी मामले को लेकर हत्या का प्रयास किया गया है। घटना का कारण पुलिस लगाने में जुटी है। पुलिस जांच के बाद ही घटना के सही कारणों का पता चल पाएगा। पुलिस अपने स्तर से जांच में जुट गई  लेकिन इस घटना से हाइवे पर विधि व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU KUMAR

FirstBihar संवाददाता