ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

बिहार : भीड़ का खौफनाक चेहरा आया सामने, बाइक चोरी के आरोप में युवक को बांधकर पीटा

BEGUSARAI : बेगूसराय में एक बार फिर भीड़ ने कानून को हाथ में लेते हुए एक युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी। ग्रामीणों ने चोरी के आरोप में एक युवक को बिजली के खंभे से बांधकर पिटाई कर दी

बिहार : भीड़ का खौफनाक चेहरा आया सामने, बाइक चोरी के आरोप में युवक को बांधकर पीटा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BEGUSARAI : बेगूसराय में एक बार फिर भीड़ ने कानून को हाथ में लेते हुए एक युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी। ग्रामीणों ने चोरी के आरोप में एक युवक को बिजली के खंभे से बांधकर पिटाई कर दी। आरोपी युवक लोगों से छोड़ देने की गुहार लगाता रहा लेकिन लोगों को उसपर दया नहीं आई। इस दौरान भीड़ में मौजूद लोग लात, जूते और मुक्कों से उसकी पिटाई करते रहे।घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चिलमिल गांव की है।


घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद लोगों के चंगुल से छुड़ाया और इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया। आरोपी शख्स की पहचान सहायक थाना सिंघौल क्षेत्र के लरुआरा गांव के रहने वाले मो. अली के रूप में की गई है।


ग्रामीणों का आरोप है कि गांव से अब तक चार बाइकों की चोरी हो चुकी है। मंगलवार की सुबह आरोपी चोर एक बाइक को खींचकर ले जा रहा था। इसी दौरान ग्रामीणों ने बाइक चोरी करने के शव में उसे दबोच लिया और बिजली के खंभे से बांधकर उसकी पिटाई करने लगे। 


आरोपी ने बताया है कि वह अपने खेत में काम कर रहा था। इसी दौरान मिट्टी से दबी बाइक को देखा तो मिट्टी को खोदकर बाइक निकाला और उसे कहीं ले जा रहा था तभी वह ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गया। वह लगातार खुद को बेगुनाह बताता रहा लेकिन लोग मानने को तैयार नहीं थे।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें