ब्रेकिंग
बिहार में BJP का बड़ा दांव, दोनों निर्दलीय नवनिर्वाचित MLC को पार्टी में कराया शामिल✦बेगूसराय में सड़क के गड्ढों को दिया नेताओं का नाम, कहीं 'गिरिराज सिंह कुंड' तो कहीं 'कुमार शैलेन्द्र और कुंदन कुंड', ग्रामीणों का अनोखा विरोध✦भवन निर्माण के इस 'अधीक्षण अभियंता' ने पत्नी के नाम पर अर्जित करोड़ों की संपत्ति छुपा लिया ! मुख्य सचिव का स्पष्ट आदेश- ऐसे अफसरों के खिलाफ ''प्रिवेंसन ऑफ करप्शन एक्ट के तहत क्रिमिनल केस करें''✦तमिलनाडु की जेल से 17 कैदी फरार होने पर CM विजय का बड़ा एक्शन, डिप्टी जेल सुपरिटेंडेंट बर्खास्त, 17 कर्मचारी सस्पेंड✦मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में सीनियर-जूनियर के बीच जमकर मारपीट, पटाखा फोड़ने को लेकर हुआ विवाद, पुलिस ने संभाला मोर्चा✦बिहार में BJP का बड़ा दांव, दोनों निर्दलीय नवनिर्वाचित MLC को पार्टी में कराया शामिल✦बेगूसराय में सड़क के गड्ढों को दिया नेताओं का नाम, कहीं 'गिरिराज सिंह कुंड' तो कहीं 'कुमार शैलेन्द्र और कुंदन कुंड', ग्रामीणों का अनोखा विरोध✦भवन निर्माण के इस 'अधीक्षण अभियंता' ने पत्नी के नाम पर अर्जित करोड़ों की संपत्ति छुपा लिया ! मुख्य सचिव का स्पष्ट आदेश- ऐसे अफसरों के खिलाफ ''प्रिवेंसन ऑफ करप्शन एक्ट के तहत क्रिमिनल केस करें''✦तमिलनाडु की जेल से 17 कैदी फरार होने पर CM विजय का बड़ा एक्शन, डिप्टी जेल सुपरिटेंडेंट बर्खास्त, 17 कर्मचारी सस्पेंड✦मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में सीनियर-जूनियर के बीच जमकर मारपीट, पटाखा फोड़ने को लेकर हुआ विवाद, पुलिस ने संभाला मोर्चा

बिहार : किराये पर दुकान लेकर मिनी गन फैक्ट्री चला रहे थे बदमाश, पुलिस ने छापेमारी कर पूर्व दारोगा के भतीजा समेत 6 को दबोचा

NAWADA : नवादा पुलिस और एसटीएफ की टीम ने अकबरपुर थाना क्षेत्र में छापेमारी कर मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा किया है। फरहा गांव में हुई छापेमारी के दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में

बिहार :  किराये पर दुकान लेकर मिनी गन फैक्ट्री चला रहे थे बदमाश, पुलिस ने छापेमारी कर पूर्व दारोगा के भतीजा समेत 6 को दबोचा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NAWADA : नवादा पुलिस और एसटीएफ की टीम ने अकबरपुर थाना क्षेत्र में छापेमारी कर मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा किया है। फरहा गांव में हुई छापेमारी के दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में अर्धनिर्मित हथियार और हथियार बनाने के उपकरण को जब्त किया है। पुलिस ने मौके से एक पूर्व दारोगा के भतीजा समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया है।


बताया जा रहा है कि अकबरपुर के फरहा गांव में ग्रिल और शटर बनाने के नाम पर आरोपियों ने किराए पर दुकान लिया था और उसमें मिली गन फैक्ट्री चला रहे थे। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने रिटायर दारोगा इकबाल अशरफ के भतीजा एनुल उर्फ छोटू समेत 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया।


गिरफ्तार लोगों में 4 आरोपी मुंगेर के हैं, जो नवादा में रहकर मिनी गन फैक्ट्री चला रहे थे। छापेमारी के दौरान पुलिस ने 5 निर्मित पिस्टल, 4 अर्धनिर्मित पिस्टल, 13 मैगजीन, 10 मोबाइल, 100 जिंदा कारतूस समेत 50 से अधिक चाकू को बरामद किया है।


रजौली एसडीपीओ संजय पांडेय ने बताया कि दो हथियार तस्करों ने मुंगेर के अवैध हथियार बनाने वाले से सम्पर्क कर नवादा के फरहा में मिनी गन फैक्ट्री की शुरुआत की है। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई। जिसमें पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक साथ चार ठिकाने पर छापेमारी की थी। छापेमारी के दौरान बड़ी संख्या में अवैध हथियारों को बरामद किया गया है।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU KUMAR

FirstBihar संवाददाता