ब्रेकिंग
47 साल में पहली बार CRPF के लिए ऐतिहासिक साल! 12 महीने में ऑपरेशन के दौरान एक भी जवान शहीद नहीं, PM मोदी ने किया सलाम✦Bihar MLC News : बंशीधर ब्रजवासी और राहुल राज की सदस्यता पर क्यों नहीं चली विपक्ष की मांग? शपथ से पहले दल-बदल कानून का फंस गया पेंच..✦अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी कौन हैं? मास्टर्स की पढ़ाई पूरी, खुद को बताया आत्मनिर्भर; अमेरिका में नौकरी करते हैं होने वाले दामाद✦Bihar Ration Card News : दिवाली-छठ पर घर लौटे प्रवासियों के लिए खुशखबरी! अब घर-घर पहुंचेगा राशन कार्ड, विभाग ने शुरू की तैयारी✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में पाकिस्तान तक को न्योता! बोले- हिंदुस्तान-पाकिस्तान में जहां भी मेरे समर्थक हैं, सब आएं; 4 लाख लोगों को बुलावा✦47 साल में पहली बार CRPF के लिए ऐतिहासिक साल! 12 महीने में ऑपरेशन के दौरान एक भी जवान शहीद नहीं, PM मोदी ने किया सलाम✦Bihar MLC News : बंशीधर ब्रजवासी और राहुल राज की सदस्यता पर क्यों नहीं चली विपक्ष की मांग? शपथ से पहले दल-बदल कानून का फंस गया पेंच..✦अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी कौन हैं? मास्टर्स की पढ़ाई पूरी, खुद को बताया आत्मनिर्भर; अमेरिका में नौकरी करते हैं होने वाले दामाद✦Bihar Ration Card News : दिवाली-छठ पर घर लौटे प्रवासियों के लिए खुशखबरी! अब घर-घर पहुंचेगा राशन कार्ड, विभाग ने शुरू की तैयारी✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में पाकिस्तान तक को न्योता! बोले- हिंदुस्तान-पाकिस्तान में जहां भी मेरे समर्थक हैं, सब आएं; 4 लाख लोगों को बुलावा

बिहार : भाई ने ही खराब कर दी बहन की जिंदगी, गिफ्ट के चक्कर में सलाखों के पीछे पहुंची झारखंड की लड़की

NALANDA : खबर नालंदा से है, जहां एक भाई ने अपनी ही बहन को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। सिपाही भर्ती की परीक्षा देने रांची से नालंदा आ रही युवती को क्या पता था कि उसका भाई अपने दोस्त

बिहार : भाई ने ही खराब कर दी बहन की जिंदगी, गिफ्ट के चक्कर में सलाखों के पीछे पहुंची झारखंड की लड़की
Mukesh Srivastava
3 मिनट

NALANDA : खबर नालंदा से है, जहां एक भाई ने अपनी ही बहन को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। सिपाही भर्ती की परीक्षा देने रांची से नालंदा आ रही युवती को क्या पता था कि उसका भाई अपने दोस्त के लिए जो गिफ्ट भेज रहा है, उसमें शराब की बोतल है। बहन का अपने भाई पर विश्वास करना उसके लिए घातक बन गया। पुलिस ने शराब के मामले में युवती को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।


दरअसल, युवती उत्पाद विभाग की सिपाही भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए रांची से नालंदा आ रही थी। युवती मूल रूप से झारखंड की ही रहनेवाली है। युवती जब घर से निकल रही थी तो उसके भाई ने एक गिफ्ट पैक उसे दिया और कहा कि इसे नालंदा में मेरे दोस्त को दे देना। युवती बिना जाने समझे वह गिफ्ट पैक लेकर बस से नालंदा के लिए निकल गई। जैसे ही बस नालंदा के बिहारशरीफ पहुंची, उत्पाद विभाग ने बस की तलाशी लेनी शुरू कर दी। बारी-बारी सबके सामानों की तलाशी ली जाने लगी।


जैसे ही उत्पाद विभाग की टीम लड़की के बैग की तलाशी ली तो उसमें रखे हुए गिफ्ट पैक को देखा। गिफ्ट पैक देखकर उत्पाद विभाग की टीम को शक हुआ। इस संबंध में जब लड़की से पूछा गया तो उसने बताया कि उसके भाई ने दोस्त के लिए गिफ्ट भेजा है। जब गिफ्ट पैक को खोला गया, तो युवती के होश उड़ गए। गिफ्ट पैक के अंदर से शराब की बोतल मिलने से युवती हैरान हो गई। लाख दलीलें देने के बावजूद उत्पाद विभाग की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया।


पूरे मामले पर उत्पाद विभाग के इंस्पेक्टर ने बताया कि युवती को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान एक अन्य बस से भी एक यात्री के पास से दो बोतल शराब बरामद की गई है। वह सिल्लीगुड़ी से शराब लेकर बिहार पहुंचा था। उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि कोई भी सगा संबंधी अगर कुछ सामान ले जाने के लिए देता है तो उसे एक बार चेक जरूर कर लेना चाहिए।