ब्रेकिंग
बिहार पुलिस के 7 अधिकारियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक, स्वीटी सहरावत-आशीष भारती भी सम्मानित✦जेल से बाहर आते ही आजम खां को ED ने किया गिरफ्तार, 15 गाड़ियों और 50 CRPF जवानों के साथ पहुंची टीम✦दो निर्दलीय MLC को भाजपा में शामिल कराने पर RJD ने बोला हमला, कहा..JDU को खत्म करना चाहती है BJP✦साढ़े तीन घंटे में नई दिल्ली से वाराणसी: देश की दूसरी बुलेट ट्रेन को मिली मंजूरी, स्पीड रेल नेटवर्क से जुड़ेंगे पटना समेत कई शहर✦ट्रेन से निशांत कुमार यूपी रवाना, जेडीयू की अहम बैठक में होंगे शामिल, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी ✦बिहार पुलिस के 7 अधिकारियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक, स्वीटी सहरावत-आशीष भारती भी सम्मानित✦जेल से बाहर आते ही आजम खां को ED ने किया गिरफ्तार, 15 गाड़ियों और 50 CRPF जवानों के साथ पहुंची टीम✦दो निर्दलीय MLC को भाजपा में शामिल कराने पर RJD ने बोला हमला, कहा..JDU को खत्म करना चाहती है BJP✦साढ़े तीन घंटे में नई दिल्ली से वाराणसी: देश की दूसरी बुलेट ट्रेन को मिली मंजूरी, स्पीड रेल नेटवर्क से जुड़ेंगे पटना समेत कई शहर✦ट्रेन से निशांत कुमार यूपी रवाना, जेडीयू की अहम बैठक में होंगे शामिल, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी

बिहार : बरामदे में लटका मिला युवक का शव, हत्या की आशंका, पुलिस ने मामले को बताया संदिग्ध

BHAGALPUR : खबर भागलपुर से है, जहां एक युवक का शव उसके ही घर से मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया। घटना कहलगांव थाना क्षेत्र के बैजू टोला की है, जहां भीखन प्रसाद सिंह के 23

बिहार : बरामदे में लटका मिला युवक का शव, हत्या की आशंका, पुलिस ने मामले को बताया संदिग्ध
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BHAGALPUR :  खबर भागलपुर से है, जहां एक युवक का शव उसके ही घर से मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया। घटना कहलगांव थाना क्षेत्र के बैजू टोला की है, जहां भीखन प्रसाद सिंह के 23 वर्षीय पुत्र रंजीत कुमार का शव उसके ही घर के बरामदे की छत से लटका मिला है। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और लोगों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई।


ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दिए जाने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद कहलगांव डीएसपी भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है। 


बरामद सुसाइड नोट में लिखा गया है कि ‘मां हमें माफ करना,  हम खुद सुसाइड करने जा रहे हैं’ इसके बाद कुछ लिखकर उसे काट दिया गया है। वहीं सुसाइड नोट में भारत सरकार द्वारा प्रौढ़ शिक्षा को लेकर 2022- 23 के लिए किए गए बदलाव के बारे में भी कुछ लिखा गया है। बरामदे में जिस तरह से युवक का शव पिलर से लटका हुआ है, उससे प्रतित हो रहा है कि युवक की हत्या करने के बाद अपराधियों ने शव को खुदकुशी का रूप देने की कोशिश की है। 


मौके पर पहुंचे कहलगांव डीएसपी ने मामले को संदिग्ध बताया है। उन्होंने कहा कि सुसाइड और हत्या दोनों ही बिंदुओं पर तफ्तीश की जा रही है। घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर घटना की जांच शुरू कर दी गई है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। युवक की हत्या की गई है या उसने आत्महत्या कर ली है, यह जांच के बाद ही पता चल सकेगा। 

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Ajit Kumar

FirstBihar संवाददाता