ब्रेकिंग
छठ-दिवाली पर नई दिल्ली से दरभंगा के बीच चलेगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, समस्तीपुर समेत इन स्टेशनों पर स्टॉपेज, जानिए डिटेल्सBihar Police: पुलिस गश्ती गाड़ी में कुत्ते ने जमाया कब्जा, आराम फरमाते VIDEO वायरलNH-27 पर अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, साले-बहनोई की मौत; तीसरा युवक गंभीरप्रेमी से मिलने सात समंदर पार से नेपाल पहुंची अमेरिकी लड़की, 13 हजार किलोमीटर का सफर तय कर आई; किशनगंज में SSB ने पकड़ाबरामद रकम में हेराफेरी का खुलासा, जांच में सामने आई गड़बड़ी; मोतिहारी पुलिस के 4 सिपाही बर्खास्तछठ-दिवाली पर नई दिल्ली से दरभंगा के बीच चलेगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, समस्तीपुर समेत इन स्टेशनों पर स्टॉपेज, जानिए डिटेल्सBihar Police: पुलिस गश्ती गाड़ी में कुत्ते ने जमाया कब्जा, आराम फरमाते VIDEO वायरलNH-27 पर अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, साले-बहनोई की मौत; तीसरा युवक गंभीरप्रेमी से मिलने सात समंदर पार से नेपाल पहुंची अमेरिकी लड़की, 13 हजार किलोमीटर का सफर तय कर आई; किशनगंज में SSB ने पकड़ाबरामद रकम में हेराफेरी का खुलासा, जांच में सामने आई गड़बड़ी; मोतिहारी पुलिस के 4 सिपाही बर्खास्त

बिहार: बैंक में पैसे जमा कराने जा रहा था पंचायत सेवक, उचक्के ने गाड़ी से उड़ा लिए 10 लाख

JEHANABAD: बड़ी खबर जहानाबाद से आ रही है, जहां उचक्कों ने एक गाड़ी रखे 10 लाख रूपए उड़ा लिये। घटना शहर के अंबेडकर चौक की है। बताया जा रहा है कि मखदुमपुर का पंचायत सेवक कार से 10 ला

बिहार: बैंक में पैसे जमा कराने जा रहा था पंचायत सेवक, उचक्के ने गाड़ी से उड़ा लिए 10 लाख
Mukesh Srivastava
2 मिनट

JEHANABAD: बड़ी खबर जहानाबाद से आ रही है, जहां उचक्कों ने एक गाड़ी रखे 10 लाख रूपए उड़ा लिये। घटना शहर के अंबेडकर चौक की है। बताया जा रहा है कि मखदुमपुर का पंचायत सेवक कार से 10 लाख रुपए लेकर बैंक में जमा करने के लिए जा रहा था। इसी दौरान उचक्कों ने उसे चकमा देकर गाड़ी से रूपए निकाल लिए और मौके से फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।


दरअसल, मखदुमपुर प्रखंड का पंचायत सेवक कार पर सवार होकर 10 लाख रुपए लेकर जमा करने बैंक जा रहा था। इसी दौरान जहानाबाद शहर के आंबेडकर चौक के पास रुक कर वह तिलकूट खरीदने लगा। तभी वहां एक उचक्का पहुंचा और गाड़ी से मोबिल गिरने की बात कह पंचायत सेवक को अपनी बातों में उलझा लिया। जब पंचायत सेवक मोबिल को साफ करने लगा। इतने में उचक्का गाड़ी में रखा रूपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गया।


गाड़ी से रूपयों से भरा बैग गायब देख पंचायत सेवक के होश उड़ गए। आनन-फानन पीड़ित पंचायत सेवक थाने पहुंचा और पुलिस को वारदात की जानकारी दी। नगर थाना की पुलिस ने बताया कि पीड़ित पंचायत सेवक सुनील कुमार ने अपनी गाड़ी से 10 लाख रुपए चोरी होने की जानकारी दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बता दें कि जहानाबाद में इस तरह का यह पहला मामला नहीं है, कुछ दिन पहले ही उचक्कों ने कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी से लगभग पौने दो लाख रुपए ठग लिए थे। 

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Ajit Kumar

FirstBihar संवाददाता