ब्रेकिंग
सहरसा एयरपोर्ट के विकास की राह हुई आसान, AAI ने ₹42.52 करोड़ की निविदा जारी कीअचानक बिहार के नेता बन गए मॉडल, क्यों हो रही इस रेट्रो ट्रेंड की चर्चा?छात्रा से छेड़खानी के आरोप में स्कूल में ग्रामीणों ने किया हंगामा, आरोपी शिक्षक गिरफ्तारजमुई में आर्थिक अपराध मामले का फरार आरोपी रघुनन्दन यादव गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गयाजमशेदपुर की वोटर लिस्ट में मिलें 3 अफगानी नागरिक, पासपोर्ट जांच में खुलासा सहरसा एयरपोर्ट के विकास की राह हुई आसान, AAI ने ₹42.52 करोड़ की निविदा जारी कीअचानक बिहार के नेता बन गए मॉडल, क्यों हो रही इस रेट्रो ट्रेंड की चर्चा?छात्रा से छेड़खानी के आरोप में स्कूल में ग्रामीणों ने किया हंगामा, आरोपी शिक्षक गिरफ्तारजमुई में आर्थिक अपराध मामले का फरार आरोपी रघुनन्दन यादव गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गयाजमशेदपुर की वोटर लिस्ट में मिलें 3 अफगानी नागरिक, पासपोर्ट जांच में खुलासा

बिहार : बदमाशों ने घर से बुला कर दी दुकानदार की हत्या, परिजनों में मचा कोहराम

ARRAH : खबर भोजपुर से है, जहां अपराधियों ने एक दुकानदार की हत्या कर शव को रेलवे लाइन के किनारे फेंक दिया। घटना बिहियां थाना क्षेत्र के ओसाई गांव की है। यहां बुधवार की देर रात बदमाश

बिहार : बदमाशों ने घर से बुला कर दी दुकानदार की हत्या, परिजनों में मचा कोहराम
Mukesh Srivastava
2 मिनट

ARRAH : खबर भोजपुर से है, जहां अपराधियों ने एक दुकानदार की हत्या कर शव को रेलवे लाइन के किनारे फेंक दिया। घटना बिहियां थाना क्षेत्र के ओसाई गांव की है। यहां बुधवार की देर रात बदमाशों ने दुकानदार की गला दबाकर हत्या कर दी। गुरुवार को मृतक दुकानदार का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।


मृतक की पहचान ओसाई गांव निवासी 52 वर्षीय सुरेश साह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक सुरेश साह समोसा और चाय की दुकान चलाते थे। परिजनों के मुताबिक बुधवार की रात करीब 9 बजे किसी ने फोन कर मिलने के लिए बुलाया था। जिसके बाद सुरेश साह थोड़ी देर में आने की बात कह कर घर से निकल गए लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे।


काफी खोजबीन के बाद सुरेश साह का कहीं सुराग नहीं मिला। गुरुवार की सुबह  जगदेव प्रसाद हाल्ट के पास बगीचा से  शव मिलते ही सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना मिलते ही बिहिया थानाध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद मौके पर पहुंचे,  बाद में जगदीशपुर डीएसपी भी वहां पहुंच गए। मृतक के गले में जख्म का निशान पाया गया। गमछा से गला घोंटकर हत्या की आशंका जताई जा रही है।


डीएसपी के अनुसार जांच में भूमि विवाद की बात सामाने आ रही है। उन्होंने बताया कि शक के आधार पर गांव के ही 5 लोगों को गिरासत में लिया गया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। बताते चलें कि 15 दिनों पहले भी मृतक का गांव के ही कुछ लोगों से भूमि विवाद हुआ था। इसको लेकर सरपंच द्वारा विवाद को सुलझाने की भी कोशिश की गई थी। पुलिस के अनुसार जमीन की खरीद बिक्री को लेकर विवाद चल रहा था।