ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर राष्ट्रीय लोक अदालत में 20,872 मामलों का निपटारा, 80 करोड़ से ज्यादा की राशि की वसूलीललन सिंह के नाम और फर्जी हस्ताक्षर से भेजा गया पत्र, केंद्रीय मंत्री ने की FIR और सख्त कार्रवाई की मांग पटना में बनने वाले मोदी मंदिर में 4 द्वारपालों की लगेंगी मूर्तियां, शाह-योगी-चिराग और सम्राट की भी चांदी की प्रतिमा!20 बिल्लियों की हत्या से मचा हड़कंप, ‘कैट किलर’ शिवा को पुलिस ने दबोचा ‘मिर्जापुर: द मूवी’ के ‘शूरवीर’ गाने पर विवाद, दिल्ली हाईकोर्ट में PIL, फिल्म से हटाने की मांगमुजफ्फरपुर राष्ट्रीय लोक अदालत में 20,872 मामलों का निपटारा, 80 करोड़ से ज्यादा की राशि की वसूलीललन सिंह के नाम और फर्जी हस्ताक्षर से भेजा गया पत्र, केंद्रीय मंत्री ने की FIR और सख्त कार्रवाई की मांग पटना में बनने वाले मोदी मंदिर में 4 द्वारपालों की लगेंगी मूर्तियां, शाह-योगी-चिराग और सम्राट की भी चांदी की प्रतिमा!20 बिल्लियों की हत्या से मचा हड़कंप, ‘कैट किलर’ शिवा को पुलिस ने दबोचा ‘मिर्जापुर: द मूवी’ के ‘शूरवीर’ गाने पर विवाद, दिल्ली हाईकोर्ट में PIL, फिल्म से हटाने की मांग

बिहार: बाल सुधार गृह में नाबालिग की पिटाई, व्यवस्था की पोल खोलने की मिली सजा

AURANGABAD: औरंगाबाद के बाल सुधार गृह में एक नाबालिग को बेरहमी से पीटा गया। औरंगाबाद बाल सुधार गृह में कार्यरत सुपरिटेंडेंट विक्रमादित्य पाल, पीओ बैजनाथ कुमार और बीएमपी के तीन

बिहार: बाल सुधार गृह में नाबालिग की पिटाई, व्यवस्था की पोल खोलने की मिली सजा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

AURANGABAD: औरंगाबाद के बाल सुधार गृह में एक नाबालिग को बेरहमी से पीटा गया। औरंगाबाद बाल सुधार गृह में कार्यरत सुपरिटेंडेंट विक्रमादित्य पाल, पीओ बैजनाथ कुमार और बीएमपी के तीन जवानों पर पिटाई का आरोप लगाया गया है। पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पीड़ित किशोर आरोपियों पर कार्रवाई करने और वापस सीवान जेल में भेजे जाने की गुहार लगा रहा है।


बताया जाता है कि सीवान जिले के असव थाना के रहने वाले कृष्णा सिंह उर्फ आशु सिंह एक आपराधिक मामलों में काफी दिनों से सीवान जेल में बंद था लेकिन इसे बाल सुधार गृह औरंगाबाद भेज दिया गया। जिसके बाद से कृष्णा सिंह ने औरंगाबाद बाल सुधार गृह में हो रहे अनियमितता और व्याप्त समस्याओं के बारे में न्यायाधीश से शिकायत की थी।


जिसके बाद से औरंगाबाद बाल सुधार गृह में कार्यरत सुपरिटेंडेंट विक्रमादित्य पाल,पीओ बैजनाथ कुमार और बीएमपी के तीन सशस्त्र बल के जवानों ने उसी जमकर धुनाई कर दी। पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वहीं पीड़ित ने आरोपियों पर कार्रवाई करने और फिर से सिवान जेल में भेजे जाने की गुहार लगाई है। बताया जाता है कि पिटाई में बायां हाथ फ्रैक्चर हो गया है। तस्वीरों में दिख रहा है कि कैसे बेरहमी से पिटाई की गई है। पीड़ित कृष्णा सिंह आरोपियों पर कार्रवाई की मांग कर रहा है।