ब्रेकिंग
प्रेमी की पत्नी को गुमराह करने के लिए प्रेमिका बनी ‘कामवाली’, रूम में रखे लेडीज पर्स ने खोल दी पोललालू-तेजस्वी-राबड़ी समेत 9 के खिलाफ आरोप तय, IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस में बड़ा झटका11 महीने बाद फिर उठे विशाल-यश की मौत पर सवाल, IG से दोबारा जांच की मांगAnant Singh : अनंत सिंह के बागी तेवर पर संजय झा ने काटी कन्नी! बोले- ‘प्रदेश अध्यक्ष देख रहे हैं मामला’, JDU में सब ठीक है?‘भ्रष्टाचार के बोझ से फिर गिरा निर्माणाधीन पुल’, तेजस्वी यादव ने NDA सरकार पर उठाए सवालप्रेमी की पत्नी को गुमराह करने के लिए प्रेमिका बनी ‘कामवाली’, रूम में रखे लेडीज पर्स ने खोल दी पोललालू-तेजस्वी-राबड़ी समेत 9 के खिलाफ आरोप तय, IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस में बड़ा झटका11 महीने बाद फिर उठे विशाल-यश की मौत पर सवाल, IG से दोबारा जांच की मांगAnant Singh : अनंत सिंह के बागी तेवर पर संजय झा ने काटी कन्नी! बोले- ‘प्रदेश अध्यक्ष देख रहे हैं मामला’, JDU में सब ठीक है?‘भ्रष्टाचार के बोझ से फिर गिरा निर्माणाधीन पुल’, तेजस्वी यादव ने NDA सरकार पर उठाए सवाल

बिहार : अवैध नर्सिंग होम के खिलाफ चला प्रशासन का डंडा, क्लिनिक और दवा दुकान सील, संचालक के खिलाफ केस दर्ज

JEHANABAD : जहानाबाद में अवैध निजी नर्सिंग होम के खिलाफ आज प्रशासन का डंडा चला। मंगलवार को जहानाबाद के एसडीओ मनोज कुमार सिंह ने तीन सदस्सीय डॉक्टरों की टीम के साथ घोसी थाना क्षेत्र

बिहार : अवैध नर्सिंग होम के खिलाफ चला प्रशासन का डंडा, क्लिनिक और दवा दुकान सील, संचालक के खिलाफ केस दर्ज
Mukesh Srivastava
2 मिनट

JEHANABAD : जहानाबाद में अवैध निजी नर्सिंग होम के खिलाफ आज प्रशासन का डंडा चला। मंगलवार को जहानाबाद के एसडीओ मनोज कुमार सिंह ने तीन सदस्सीय डॉक्टरों की टीम के साथ घोसी थाना क्षेत्र के बराम सराय इलाके में छापेमारी कर अवैध रूप से संचालित निजी नर्सिंग होम एवं दवा दुकान को सील कर दिया। एसडीओ ने संचलक के खिलाफ केस दर्ज करने का निर्देश दिया है।


दरअसल, जहानाबाद जिले में बड़े पैमाने पर अवैध नर्सिंग होम का कारोबार फल फूल रहा है। शहर के अलावा ग्रामीण इलाकों में भी झोलाछाप डॉक्टरों ने अपनी दुकान खोल रखी है। लगातार मिल रही सूचनाओं के बाद आज एसडीओ के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई के बाद अवैध नर्सिंग होम संचालकों में हड़कंप मच गया है।


एसडीओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि लगातार इस तरह की सूचनाएं मिल रही थी जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि जिले में चल रहे ऐसे सभी अवैध निजी नर्सिंग होम के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि मरीजो की जान के साथ खिलवाड़ करनेवाले संचालकों के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा। उनका कहना था कि जिले में ऐसे जितने भी नर्सिंग होम अवैध रूप से संचालित हो रहे हैं उनके संचालकों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Ajit Kumar

FirstBihar संवाददाता